कागजातों में हेराफेरी कर बैंक से लिया 8 लाख का लोन

संवाद सहयोगी नारायणगढ़ शातिरों ने एयू स्माल फाइनेंस बैंक से कागजातों में हेराफेरी कर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Sep 2020 05:45 AM (IST) Updated:Thu, 03 Sep 2020 06:13 AM (IST)
कागजातों में हेराफेरी कर बैंक से लिया 8 लाख का लोन
कागजातों में हेराफेरी कर बैंक से लिया 8 लाख का लोन

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : शातिरों ने एयू स्माल फाइनेंस बैंक से कागजातों में हेराफेरी कर आठ लाख रुपये का लोन लिया। आरोपितों ने जब किश्तें देनी बंद कर दी जब जाकर इस फर्जीवाड़े की परतें खुलने लगीं। शातिरों ने जिन कागजातों पर घर दिखाकर लोन लिया था वह जांच में खेतीबाड़ी की जमीन निकली। अब पुलिस ने बैंक के लीगल मैनेजर राजेश ठाकुर की शिकायत पर अशोक कुमार, विशाल कुमार, सुदेश रानी, भूपिद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में राजेश ठाकुर ने बताया कि अगस्त 2016 में आरोपित आए। आरोपितों ने कहा कि मकान के कागजात के आधार पर उन्हें बिजनेस के लिए आठ लाख का लोन चाहिए। मकान गांव बधौली में बताया गया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बैंक ने आठ लाख का लोन जारी कर दिया। आरोपितों को यह लोन दस साल में 120 किश्तों में चुकाना था। 2018 में लोन एनपीए घोषित

लोन जारी होने के बाद आरोपितों ने किश्तें देनी शुरू की। यह सिलसिला कुछ महीने तक जारी रहा। उसके बाद आरोपितों किश्तें देनी बंद कर दी। बैंक ने फोन कर किश्त भरने को कहा, लेकिन आरोपितों ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद बैंक ने 31 अगस्त 2018 को लोन को एनपीए (नॉन परफार्मिग असेट्स) घोषित कर दिया और कानूनी प्रक्रिया शुरू की। डीसी अंबाला से कार्रवाई की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद बैंक के अधिकारी जब मकान का कब्जा लेने दिए गए पते पर पहुंचे तो वहां खेतीबाड़ी की जमीन देख हैरान रह गए। बैंक अधिकारियों ने नारायणगढ़ थाने में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी