वैष्णो देवी से नागपुर लौट रहे यात्री का ट्रेन में मिला शव

वैष्णो देवी से माथा टेककर जम्मू से नागपुर वापस लौट रहे यात्री का शव छावनी स्टेशन पर ट्रेन में मिला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 May 2019 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 14 May 2019 06:32 AM (IST)
वैष्णो देवी से नागपुर लौट रहे यात्री का ट्रेन में मिला शव
वैष्णो देवी से नागपुर लौट रहे यात्री का ट्रेन में मिला शव

जागरण संवाददाता, अंबाला: वैष्णो देवी से माथा टेककर जम्मू से नागपुर वापस लौट रहे यात्री का शव छावनी स्टेशन पर ट्रेन में मिला। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने जब व्यक्ति को बेसुध हालत में देखा तो टीटी को सूचित किया। स्टेशन पर ट्रेन रूकते ही जीआरपी व रेलवे डाक्टर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। सोमवार जीआरपी ने मृतक का छावनी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी एसआई अमरनाथ ने बताया कि व्यक्ति की शिनाख्त नागपुर निवासी 54 वर्षीय मधुकर श्यामरा के रूप में हुई है। मृतक के बेटे शीतल ने बताया कि पिता किसान थे और दोस्तों के संग वैष्णो देवी मंदिर में माथा टेकने के लिए गए थे। दोस्त वापस नहीं आई तो वह अकेले ही मुंबई से आने वाली स्वराज ट्रेन में जम्मू से सवार हो गए। एसआई अमरनाथ ने बताया कि मौत का कारण प्राथमिक दृष्टि से ह्रदय गति का रुकना बताया जा रहा है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी