कोरोना : ऑक्सीजन सपोर्ट पर 10 संक्रमितों की मौत, 373 नए पॉजिटिव केस मिले

जागरण संवाददाता अंबाला कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके गंभीर रूप से बीमार मरीजों मे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 11:07 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 11:07 AM (IST)
कोरोना : ऑक्सीजन सपोर्ट पर 10 संक्रमितों की मौत, 373 नए पॉजिटिव केस मिले
कोरोना : ऑक्सीजन सपोर्ट पर 10 संक्रमितों की मौत, 373 नए पॉजिटिव केस मिले

जागरण संवाददाता, अंबाला : कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके गंभीर रूप से बीमार मरीजों में ऑक्सीजन सपोर्ट पर 10 मरीजों की सोमवार को मौत हो गई। मई में 10 दिनों के भीतर 103 मरीजों की मौत के साथ जिले में मृतकों की संख्या 344 तक पहुंच गई। 373 नए मरीज पॉजिटिव आए और अस्पतालों में इलाज करा रहे 1525 मरीज डिस्चार्ज हुए। जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 3892 हैं इसमें 196 मरीज अस्पताल में इलाज करा रहें हैं, जिसमें 15 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। जबकि 3354 पॉजिटिव आए लोग कोविड गाइड लाइन के अनुसार होम आइसोलेट हैं।

मृतकों में अंबाला शहर से 57 वर्षीय पुरुष, शहर के बलदेवनगर की 65 वर्षीया महिला, बराड़ा की 40 वर्षीया महिला, बराड़ा टंडवाली की 42 वर्षीया महिला, अंबाला शहर मोतीनगर का 50 वर्षीय पुरुष, कैलाशनगर का 61 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष, अंबाला छावनी नन्हेड़ा का 70 वर्षीय बुजुर्ग, कराली की 60 वर्षीया बुजुर्ग महिला, नग्गल की 33 वर्षीया महिला और नारायणगढ़ का 58 वर्षीय पुरुष शामिल है। यह सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। स्वास्थ्य विभाग ने शवों को कोविड प्रोटोकाल के तहत नजदीकी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार नगर निगम और नगर परिषद की टीम की देखरेख में कराया। पॉजिटिव आए मरीजों में अंबाला शहर से 133, अंबाला छावनी से 70, शहजादपुर से 42, मुलाना से 18, बराड़ा से 21, नारायणगढ़ से 20 और चौड़मस्तपुर से 69 महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी