दो युवकों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत

जासं, अंबाला शहर : बलदेव नगर में रहने वाली एक महिला ने दो लोगों पर रात के अंधेरे में घ्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 07:54 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 07:54 PM (IST)
दो युवकों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत
दो युवकों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत

जासं, अंबाला शहर : बलदेव नगर में रहने वाली एक महिला ने दो लोगों पर रात के अंधेरे में घर के बाहर आकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस के हाथ एक फुटेज भी लगा है। इसमें दो युवक घर के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। हालांकि फुटेज में यह नहीं समझ आ रहा कि इस दौरान क्या-क्या बातचीत हुई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है।

पुलिस को दी शिकायत में मीना ने बताया कि रात को भोला व प्रीत नाम के युवक घर के बाहर आए। दोनों काफी देर तक उसके घर के बाहर खड़े रहे और उन्होंने उसे काफी देर तक खड़े रहे। महिला ने बताया कि इसके बाद इन युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसीलिए वह घर से भी नहीं निकली। बताया जा रहा है कि मामला लेन-देन का है। बलदेव नगर पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मबीर ने बताया कि महिला ने भोला और प्रीत पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच चल रही है। वीडियो हाथ तो लगा है लेकिन अभी उसमें कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

chat bot
आपका साथी