बलदेव नगर चौक पर सात मिनट रुके सीएम, पहनाई पगड़ी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सोमवार को शहर के बलदेव नगर चौक पर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। विधायक असीम गोयल ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाई व तलवार भेंट की। मुख्यमंत्री करीबन छह मिनट तक यहां रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 09:00 AM (IST)
बलदेव नगर चौक पर सात मिनट रुके सीएम, पहनाई पगड़ी
बलदेव नगर चौक पर सात मिनट रुके सीएम, पहनाई पगड़ी

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सोमवार को शहर के बलदेव नगर चौक पर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। विधायक असीम गोयल ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाई व तलवार भेंट की। मुख्यमंत्री करीबन छह मिनट तक यहां रहे। कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा के माध्यम से नारे लगाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

बता दें कि दोबारा से मुख्यमंत्री बनने के बाद सोमवार को अंबाला में पहली बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। इस पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोश से स्वागत किया। स्वागत से पहले ही कार्यकर्ता करीबन डेढ़ घंटा पहले पहुंचने लगे थे। हालांकि इस दौरान गत चुनावों में टिकट के चाहवान रहे कुछ चेहरे नजर नहीं आए। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा तो भीड़ ने उनसे मिलने का प्रयास किया, लेकिन उन तक पहुंच नहीं पाये। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का हाथ उठाकर आभार जताया। बैनर से गायब रहे भाजपा जिला प्रधान

बलदेव नगर चौक पर मुख्यमंत्री के स्वागत का मैसेज तीन-चार दिन से पूरे शहर में फेल गया था ताकि कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में स्वागत के लिये पहुंच सकें। इसी तरह मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए दो बैनर भी लगाए गए थे। इन बैनर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सांसद रतन लाल कटारिया, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृहमंत्री अनिल विज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और विधायक असीम गोयल नजर आए, लेकिन जिला प्रधान का बैनर से फोटो गायब रहा। हालांकि सीएम के स्वागत के लिए जिला प्रधान जरूर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी