प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बच्चों ने बनाए कागज के थैले

गांव मछौंडा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय प्लास्टिक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें गवर्नमेंट कॉलेज छावनी के मास कम्यूनिकेशन विभाग द्वारा द्वितीय वर्ष के छात्रों ने जागरूकता अभियान चलाया। छात्रों ने कहा कि प्लास्टिक छोड़कर जीवन को बचाओ प्लास्टिक को खत्म करो बारे जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 07:12 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 09:43 AM (IST)
प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बच्चों ने बनाए कागज के थैले
प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बच्चों ने बनाए कागज के थैले

जागरण संवाददाता, अंबाला: गांव मछौंडा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय प्लास्टिक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें गवर्नमेंट कॉलेज छावनी के मास कम्यूनिकेशन विभाग द्वारा द्वितीय वर्ष के छात्रों ने जागरूकता अभियान चलाया। छात्रों ने कहा कि प्लास्टिक छोड़कर जीवन को बचाओ, प्लास्टिक को खत्म करो बारे जागरूक किया। राहुल ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग न केवल वर्तमान के लिये बल्कि भविष्य के लिए भी खतरनाक होता जा रहा है। प्लास्टिक और पोलिथिन का प्रयोग पर्यावरण ओर मानव की सेहत दोनों के लिए खतरनाक है। कभी न नष्ट होने वाली पोलिथिन भूजल स्तर को प्रभावित कर रही है। हम प्लास्टिक को भूमि में दबाते है तो वह 200 साल बाद भी ऐसा ही निकलता हैं जैसे हमने दबाया था। और आज के समय में तो सारी ही चीज प्लास्टिक के पैकेट में आती हैं। जागरूकता अभियान के दौरान बच्चों को शपथ ग्रहण करवाई कि वह दूसरों को भी जागरूक करेंगे। बच्चों को कागज के बैग बनाने भी सिखायें और प्रतियोगिता भी करवाई गई। विजेता बच्चों को पुरस्कार भी दिये गये। इस मौके पर सुनीदी यादव, लोकिता कश्यप व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी