पार्टी सिर्फ लोकसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रही : बराला

अंबाला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि फिलहाल हरियाणा में पार्टी सिर्फ लोकसभा चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि मंदिर का मुद्दा आस्था से जुड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 12:37 AM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 01:35 AM (IST)
पार्टी सिर्फ लोकसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रही : बराला
पार्टी सिर्फ लोकसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रही : बराला

संवाद सहयोगी, साहा(अंबाला) : नंदलाल गीता विद्यामंदिर में भाजपा की एक बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने की। पत्रकारों से रूबरू होते हुए सुभाष बराला ने कहा कि इस प्रकार की बैठकों का दौर पूरे हरियाणा में चल रहा है। बैठकों में कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यो की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बैठकों को आगामी चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जाए के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन हर समय अपनी गतिविधियों में सुचारू रूप से लगा हुआ है चाहे चुनाव हो या न हों। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा व विधान सभा चुनाव यदि एकसाथ हो जाएं तो निश्चित रूप से यह जनता के लिए भी बहुत लाभकारी कदम होगा।

उन्होंने कहा कि फिलहाल हरियाणा में पार्टी सिर्फ लोकसभा चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि मंदिर का मुद्दा आस्था से जुड़ा है और अयोध्या में रामजन्म भूमि पर जहां अभी छोटा मंदिर है, मैं भी चाहूंगा वहां भगवान श्री राम का विशाल मंदिर बने।

जींद उपचुनाव पर बोले पार्टी ने कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ व सुधा यादव को वहां पर्यवेक्षक नियुक्ति किया है।

मौके पर विधायिका संतोष चौहान सारवान, राज्य मंत्री नायब सैनी, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, बंतो कटारिया, जगमोहन लाल कुमार, सतीश मेहता, रमन वासन, सुरेंद्र सहगल, राजीव ¨डपल, ज्ञान चंद अधोया, पीरचंद राणा, चंद्रमोहन बुद्विराजा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी