लोकसभा चुनाव : भाजपा कार्यालय एक्टिव मॉड में, कांग्रेस भवन सूना

लोकसभा चुनावों की तिथियों की घोषणा के बाद जहां भाजपा का अंबाला छावनी स्थित कार्यालय एक्टिव मोड में आ गया है वहीं कांग्रेस भवन अभी तक सुनसान पड़ा है। हालांकि बताया जा रहा है कि कांग्रेस धीरे-धीरे चुनावी प्रचार को गति दे रही है लेकिन पार्टी कार्यालय में अभी रौनक नहीं लौटी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 07:20 AM (IST) Updated:Thu, 14 Mar 2019 07:20 AM (IST)
लोकसभा चुनाव : भाजपा कार्यालय एक्टिव मॉड में, कांग्रेस भवन सूना
लोकसभा चुनाव : भाजपा कार्यालय एक्टिव मॉड में, कांग्रेस भवन सूना

जागरण संवाददाता, अंबाला : लोकसभा चुनावों की तिथियों की घोषणा के बाद जहां भाजपा का अंबाला छावनी स्थित कार्यालय एक्टिव मोड में आ गया है, वहीं कांग्रेस भवन अभी तक सुनसान पड़ा है। हालांकि बताया जा रहा है कि कांग्रेस धीरे-धीरे चुनावी प्रचार को गति दे रही है, लेकिन पार्टी कार्यालय में अभी रौनक नहीं लौटी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह जैसे-जैसे उम्मीदवारों के नामों की घोषणा का समय नजदीक आता जाएगा, उसी तरह पार्टी कार्यालयों में रौनक बढ़ेगी।

देश की दो सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के कार्यालय इन दिनों पूरी तरह से चर्चा में है। चुनावी तिथियों की घोषणा के बाद भाजपा का अंबाला छावनी स्थित कार्यालय पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। पार्टी वर्कर व नेता इन दिनों में चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज पार्टी पदाधिकारियों व वर्करों की मीटिग ले रहे हैं, वहीं पार्टी पदाधिकारी भी अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों को गति देने में जुटे हैं। आने वाले दिनों में भाजपा अपने चुनावी प्रचार को और धार देने की तैयारियों में है।

उधर, कांग्रेस की बात करें, तो अंबाला छावनी स्थित पार्टी का कार्यालय अभी सूना पड़ा है, जबकि उनकी चुनावी गतिविधियां अभी तेजी नहीं पकड़ पाई हैं। हालांकि पूर्व मंत्री निर्मल सिंह अपने आवास पर पार्टी वर्करों की मीटिग ले रहे हैं, लेकिन छावनी के निकलसन रोड स्थित पार्टी के कार्यालय में रौनक नजर नहीं आ रही। पार्टी पदाधिकारियों की मानें, तो चुनावी प्रचार को जल्द ही धार दी जाएगी, जबकि चुनावी गतिविधियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व वर्करों को भी तैयार रहने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि बीते माह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी निर्मल सिंह के आवास पर पहुंचे थे और चुनावों को लेकर तैयार रहने के निर्देश दिए थे। आने वाले दिनों में दोनों पार्टियों की प्रचार जंग जमीनी स्तर पर दिखाई देगी।

chat bot
आपका साथी