हवन यज्ञ कर दी सतं शिरोमणि रविदास जयंती की शुभकामनाएं

जिला ब्राह्मण सभा के तत्वधान में चलाई जा रही प्रत्येक घर में हवन यज्ञ की मुहिम में अंबाला शहर के वार्ड नंबर 5 निवासी दीपक शर्मा के निवास पर हवन यज्ञ हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 09:10 AM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 09:10 AM (IST)
हवन यज्ञ कर दी सतं शिरोमणि रविदास जयंती की शुभकामनाएं
हवन यज्ञ कर दी सतं शिरोमणि रविदास जयंती की शुभकामनाएं

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जिला ब्राह्मण सभा के तत्वधान में चलाई जा रही प्रत्येक घर में हवन यज्ञ की मुहिम में अंबाला शहर के वार्ड नंबर 5 निवासी दीपक शर्मा के निवास पर हवन यज्ञ हुआ।जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने सभी को माघ पूर्णिमा और संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती की बधाई देते हुए कहा की माघ पूर्णिमा का गंगा स्नान दान के लिए पावन दिन है। वहीं संत रविदास जन्म दिवस होने के कारण इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है। इस अवसर पर सोमनाथ शर्मा, अरविन्द शर्मा, डा जयकिशन शर्मा, राजकुमार कौशिक, प्रवीन शर्मा, दीपक कौशिक, माधव शर्मा, शुभम पंडित, पकंज शर्मा, जॉनी, ¨टकु, राजीव श्रीवास्तव, राजकुमार, सुजल, राजकुमार शर्मा, आदित्य, चिराग, नीतिन, किरण, मोहिनी, रक्षा शर्मा, अनीता शर्मा, अंशिका शर्मा, मधु शर्मा, अंजू शर्मा, विजय कुमारी, कोमल, विजय कुमारी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी