जल दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

संवाद सहयोगी नारायणगढ़ बिलिवरस इस्टर्न चर्च की संस्था ब्रिज ऑफ होप की ओर से जल दिवस जागरुकता रैली निकाली गई। फादर सतीश कुमार ने प्रार्थना के साथ रैली को शुरू किया। रैली के माध्यम से लोगों को बताया गया कि जल है तो कल है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 09:54 AM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 09:54 AM (IST)
जल दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
जल दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

फोटो - 24

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़: बिलिवरस इस्टर्न चर्च की संस्था ब्रिज ऑफ होप की ओर से जल दिवस जागरुकता रैली निकाली गई। फादर सतीश कुमार ने प्रार्थना के साथ रैली को शुरू किया। रैली के माध्यम से लोगों को बताया गया कि जल है तो कल है। इसलिए हमें जल को व्यर्थ नहीं बहने देना है। जितनी जरूरत है उतना ही प्रयोग करे, यदि जल व्यर्थ बहाते रहेंगे तो आने वाली पीढि़यों को जल का अभाव होगा, इसलिए हमें जल को बचाना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के सदस्य विनोद कुमार, भूपिन्द्र कुमार पूजा, ऊषा, सुनीता सहित बच्चे उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी