अंबाला जिला ब्राह्मण सभा ने किया मासिक हवन

अंबाला जिला ब्राह्मण सभा व भगवान श्री परशुराम सेवा समिति अंबाला छावनी के तत्वाधान में मासिक हवन एवं बैठक का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने सुख समृद्धि शांति तथा जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा के अछे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं। शशिकांत पाराशर ने कहा कि जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा का बहुत ज्यादा स्वास्थ्य खराब होते हुए भी उनके मन में समाज के लिए काम करने की जिज्ञासा और समर्पण भाव अभी भी कम नहीं हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 09:00 AM (IST)
अंबाला जिला ब्राह्मण सभा ने किया मासिक हवन
अंबाला जिला ब्राह्मण सभा ने किया मासिक हवन

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: अंबाला जिला ब्राह्मण सभा व भगवान श्री परशुराम सेवा समिति अंबाला छावनी के तत्वाधान में मासिक हवन एवं बैठक का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने सुख, समृद्धि शांति तथा जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं। शशिकांत पाराशर ने कहा कि जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा का बहुत ज्यादा स्वास्थ्य खराब होते हुए भी उनके मन में समाज के लिए काम करने की जिज्ञासा और समर्पण भाव अभी भी कम नहीं हुआ है। वह कार्यक्रम में शामिल होने पर असमर्थ होते हुए भी घर बैठे ही समाज के लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। उनकी सकारात्मक सोच का कोई मुकाबला नहीं है। गरीब व असहाय लोगों के उत्थान के साथ साथ हवन यज्ञ के माध्यम से आपसी समरसता और सद्भाव कायम करने के लिए जो काम उन्होंने किया है वह दूसरा कोई नहीं कर पाया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री परशुराम सेवा समिति अंबाला छावनी के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहां की अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा जो कार्य कर रही है उसका मुकाबला नहीं है। मौके पर अशोक शर्मा, विजय शर्मा, राजेश शर्मा गोल्डी, शशी कांत पराशर, संजीव शर्मा, अशोक शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, रविद्र,  वाचस्पति शुक्ल सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी