60 साल पुरानी रामलीला बंद कर गरीब कन्याओं की शादी का उठाया बीड़ा

करीब 60 साल पुरानी श्री रामलीला कमेटी अनाजमंडी 14 साल से जरुरतमंद कन्याओं का सहारा बनी हुई है। अनाजमंडी में होने वाली रामलीला को 14 साल पहले बंद किया तो कमेटी सदस्यों ने जरुरतमंद कन्याओं के विवाह की ठान ली। समाजसेवा के इसी जुनून से कमेटी अभी तक 58 कन्याओं का विवाह अपने हाथों से करवा चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Oct 2019 08:15 AM (IST) Updated:Tue, 08 Oct 2019 08:15 AM (IST)
60 साल पुरानी रामलीला बंद कर गरीब कन्याओं की शादी का उठाया बीड़ा
60 साल पुरानी रामलीला बंद कर गरीब कन्याओं की शादी का उठाया बीड़ा

जागरण संवाददाता, अंबाला : करीब 60 साल पुरानी श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी 14 साल से जरूरतमंद कन्याओं का सहारा बनी हुई है। अनाज मंडी में होने वाली रामलीला को 14 साल पहले बंद किया तो कमेटी सदस्यों ने जरूरतमंद कन्याओं के विवाह की ठान ली। समाजसेवा के इसी जुनून से कमेटी अभी तक 58 कन्याओं का विवाह अपने हाथों से करवा चुकी है। इसी कार्य को बढ़ाते हुए सोमवार को कमेटी द्वारा छावनी के गांधी मैदान में गांव जवाहरगढ़ निवासी पुष्पा व बब्याल की वाल्मीकि बस्ती निवासी निर्मला देवी का विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। विधि विधान से विवाह करवाने के बाद उन्हें कमेटी की तरफ से दहेज का सामान भी दिया गया। प्रधान सीए सुभाष गोयल व जनरल सेक्रेटरी सुरिद्र कुमार राणा ने बताया कि श्री रामलीला कमेटी का इतिहास काफी पुरानी है। लंबे समय से रामलीला व दशहरा दहन कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। 14 साल पहले रामलीला बंद कर जरुरतमंदों का विवाह करवाना शुरू किया गया था। समाजेसवियों के सहयोग से यह विवाह करवाया जाता है। इस मौके पर अजय अग्रवाल (पप्पु), सतीश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष एससी गोयल, सचिव ऋषि, अजय अग्रवाल, बृज मोहन अग्रवाल, प्रमोद गोयल, अनील नकला, अनील गुप्ता, चन्द्र प्रकाश, अनील कुमार, युधिष्ठर, शिव अग्निहोत्री, संजय गुप्ता, गोपाल गोयल, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी