सड़क दुर्घटना में युवक घायल

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 09:17 PM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 09:17 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में युवक घायल

अंबाला : साहा-शाहबाद हाईवे पर देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस से युवक को छावनी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं साहा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

जंडली निवासी बलकार ने बताया कि वह देर शाम साहा से शाहबाद की ओर जा रहा था। साहा की ओर से पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक बाइक समेत सड़क से एक किनारे गिर पड़ा। युवक को देखते ही घटनास्थल पर काफी भीड़ लग गई। जिसकी सूचना 102 नंबर पर एंबुलेंस को दी गई। जिसके बाद युवक को छावनी के सिविल अस्पताल में लाया गया। युवक को मुंह व एक आंख पर कुछ गहरी चोटें आई है।

chat bot
आपका साथी