जल संचय अभियान से सुरक्षित होगा गुजरात का भविष्य: रूपाणी

विजय रूपाणी ने कहा कि सरकार जल संचय अभियान से गुजरात का भविष्य सुरक्षित कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 09 May 2018 04:24 PM (IST) Updated:Fri, 11 May 2018 10:08 AM (IST)
जल संचय अभियान से सुरक्षित होगा गुजरात का भविष्य: रूपाणी
जल संचय अभियान से सुरक्षित होगा गुजरात का भविष्य: रूपाणी

जागरण संवाददाता, अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार जल संचय अभियान से गुजरात का भविष्य सुरक्षित कर रही है। लेकिन, कांग्रेस के नेता झूठे आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले नेता विपक्ष परेश धनाणी ने कहा था कि भाजपा सरकार के बनाए बोरी बांध नजर नहीं आते। धनाणी ने खुली चुनौती दी कि पहले बने बोरी बांध में से एक भी मिल जाए तो वे इस्तीफा दे देंगे अन्यथा सीएम को इस्तीफा सौंप देना चाहिए।

गुजरात में भाजपा और कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। धनाणी ने भाजपा सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीदने का वादा कर मुकर गई। अधिकारियों की मिलीभगत से खरीदी गई खराब मूंगफली अब भ्रष्टाचार को दबाने के लिए गोदामों में ही जलाई जा रही है। सरकार के प्रभावशाली लोगों का आश्रय पाकर माफिया किसानों और गरीब लोगों की जमीन हड़प रहे हैं।

भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यकारणी बैठक के बाद मुख्यमंत्री रूपाणी ने कांग्रेस पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जलसंचय अभियान गुजरात के भविष्य को सुरक्षित करने का महाभियान है। तकनीक के माध्यम से सरकारी विभागों के कामकाज को पारदर्शी बनाया जा रहा है।
 

शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। भाजपा कार्यालय श्रीकमलम में आयोजित प्रदेश कार्यकारणी बैठक के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार समर्पित होकर जनता की सेवा कर रही है, लेकिन कांग्रेस नेता झूठे बयान व आरोप लगाने में मशगूल हैं। कांग्रेसी नेताओं के दिमाग व जीभ का संतुलन बिगड़ गया है इसलिए बेकार बकवास करते हैं।

रूपाणी ने कहा कि जलसंचय अभियान गुजरात के भविष्य को सुरक्षित करने का महाभियान है। सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ दी है। तकनीक के माध्यम से सरकारी विभागों के कामकाज को पारदर्शी व भ्रष्टाचार से मुक्त करने का काम किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता समर्पण भाव से सेवाकार्य कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस महज झूठे आरोप लगाकर सत्ता हासिल करने के सपने देखती है।

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

नेता विपक्ष परेश धनाणी ने भाजपा सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीदने का वादा कर मुकर गई। अधिकारियों की मिलीभगत से खरीदी गई खराब मूंगफली अब भ्रष्टाचार को दबाने के लिए गोदामों में ही जलाई जा रही है। सरकार के प्रभावशाली लोगों का आश्रय पाकर माफिया किसान व गरीब लोगों की जमीनें हड़प रहे हैं।

सीबीआई व पुलिस अधिकारियों ने एक बिल्डर से 12 करोड़ के बिटकॉइन धमकी देकर छीन लिए थे। इस पर धनाणी बोले कि सत्ता के नशे में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। धनाणी ने कहा कि सरकार न्यायपालिका में हस्तक्षेप कर रही है, जिससे सामान्य लोगों का न्याय पालिका पर से विश्वास उठ गए है। धनाणी ने जलसंचय अभियान की आलोचना करते हुए कहा कि एक भी पुराना बोरीबंध मिल जाए तो वे इस्तीफा दे देंगे, अन्यथा सीएम अपना पद छोड़ दें।

शौर्य दिवस मनाएंगी भाजपा 

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसाणिया ने कहा कि भाजपा महज चुनाव व राजनीति के लिए काम नहीं करती, पार्टी कार्यकर्ता सतत जनसेवा के कार्य में जुटे रहते हैं। दलसाणिया ने कहा कि 11 मई को पोकरण में परमाणु परीक्षण की बरसी को भाजपा शौर्य दिवस के रूप में मनाएगी।

भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी ने कहा कि आगामी चुनाव में भी गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीट जीतकर नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता सेवा भाव से काम कर रहे हैं। गौसेवक व गौपालक के रूप में वर्षों से काम कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस नेता किसान व गायों के मुद्दे पर राजनीति करते हैं।

11 मई को पोकरण में परमाणु परीक्षण की बरसी को भाजपा शौर्य दिवस के रूप में मनाएगी। 

भिखू दलसाणिया, भाजपा संगठन महामंत्री

chat bot
आपका साथी