मासूम से दुष्कर्म के विरोध में फूटा ठाकोर सेना का गुस्सा

गुजरात में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर ठाकोर सेना का गुस्सा फूट पड़ा।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 01 Oct 2018 06:45 PM (IST) Updated:Mon, 01 Oct 2018 06:45 PM (IST)
मासूम से दुष्कर्म के विरोध में फूटा ठाकोर सेना का गुस्सा
मासूम से दुष्कर्म के विरोध में फूटा ठाकोर सेना का गुस्सा

अहमदाबाद, जेएनएन। उत्तर गुजरात के साबरकांठा में 14 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर ठाकोर सेना का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद हिम्मतनगर सहित कई गांवों में बंद करा दिया। कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने आपराधिक घटनाओं पर रोक के लिए अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के पुलिस वेरीफिकेशन की मांग की है।

साबरकांठा के गांभाई गांव में 14 माह की बच्चे से दुष्कर्म की घटना की खबर बिजली की गति से प्रदेश में फैल गई। घटना से नाराज ठाकोर सेना ने जहां हिम्मतनगर सहित कई गांव बंद करा दिए। वहीं, ओबीसी एकता मंच के अध्यक्ष व विधायक अल्पेश ठाकोर व अन्य नेताओं ने ग्रह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा से मुलाकात कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। अल्पेश ने कहा कि अपराध पर लगाम कसने के लिए अन्य राज्यों से गुजरात में नौकरी व रोजगार पाने के लिए आने वालों से पुलिस एनओसी लेनी चाहिए। साथ ही, उनके आपराधिक रिकार्ड की जांच की जानी चाहिए। अल्पेश का आरोप है कि भाजपा सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त नहीं रख पा रही है।

इसके अलावा दक्षिण गुजरात के सूरत में भी ऐसी ही दो घटनाएं प्रकाश में आई है। पहली घटना नवागाम श्रम क्षेत्र की है। शनिवार शाम 5 वर्षीय मासूम बच्ची घर पास खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय रोशन उर्फ कालु ने बच्ची का अपहरण कर लिया। इसके बाद चार किलोमीटर दूर डिंडोली अंबिका टाउनशिप के निकट चमत्कारिक मंदिर के पीछे पड़ी लोहे की बड़ी पाइप में बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोपित बच्ची को तड़पता देख वहां से फरार हो गया। पुलिस ने 10 घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।

दूसरी घटना डिंडोली की है। यहां एक झोपड़ी में रहने वाले श्रमिक की पांच वर्ष की बच्ची से हैवानियत हुई। रात 10 बजे बच्ची अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। देर रात पौने दो बजे बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। पिता ने देखा कि वह लहूलाहन हालत में है। उसे तुरंत अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बच्ची से दुष्कर्म होने की पुष्टि की।  

chat bot
आपका साथी