गोधराकांड का सजायाफ्ता इरफान गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने गोधराकांड मामले के सजायाफ्ता को गिरफ्तार किया है। उसे आजीवन कारावास की सजा दी गई थी।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 13 Apr 2018 12:27 PM (IST) Updated:Fri, 13 Apr 2018 12:27 PM (IST)
गोधराकांड का सजायाफ्ता इरफान गिरफ्तार
गोधराकांड का सजायाफ्ता इरफान गिरफ्तार
अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के आणंद जिले में क्राइम ब्रांच ने गोधराकांड मामले के सजायाफ्ता को गिरफ्तार किया है। उसे आजीवन कारावास की सजा दी गई थी।

इरफान उर्फ पाडो वर्ष 2013 में पेरोल पर छूटने के बाद फरार हो गया था। तब से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि पिछले पांच साल से फरार इरफान उर्फ पाडो आणंद के दूना दादर में छिपा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। पुलिस अधिकारियों ने शंका के आधार पर एक कार को रोका।

कार में दो शख्स सवार थे, जिसमें से एक वांटेड इरफान उर्फ पाडो था व दूसरा जुनेत अख्तर अब्दुल हमीद सेख नामक शख्स था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि 2013 में पेरोल पर छूटने के बाद वह उत्तर प्रदेश में अपने रिश्तेदार के यहां भाग गया था। वह इस दौरान अलग-अलग शहरों मे घूमता रहा। आणंद में वह एक रिश्तेदार के पास आया था।

chat bot
आपका साथी