चक्रवात के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में कम दबाव के चलते चक्रवात तेजी से आगे बढ़ रहा है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 12:43 PM (IST) Updated:Thu, 24 May 2018 01:07 PM (IST)
चक्रवात के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी
चक्रवात के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी

अहमदाबाद, जेएनएन। अरब सागर में चक्रवात के चलते गुजरात के कई बंदरगाहों पर खतरे के निशान के रूप में 2 नंबर सिग्नल लगाने के साथ मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है। चक्रवात के चलते गुजरात का मौसम अचानक पलट गया। कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से राज्य का पारा भी अचानक गिर गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में कम दबाव के चलते चक्रवात तेजी से आगे बढ़ रहा है। समुद्र में 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल रही है। हालांकि चक्रवात को लेकर गुजरात पर कोई संकट के आसार नहीं है तथा वह ओमान की ओर बढ रहा है, लेकिन सावधानी के तौर पर मोरबी के नवलखी, जाफराबाद व वेरावल बंदरगाह पर 2 नंबर का सिग्नल लगाने के साथ मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है।

वलसाड, कच्छ, वापी में तेज हवाओं के साथ बरसात होने से मौसम अचानक पलट गया। वहीं, राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी तेज हवा व बादल छा जाने से गर्मी के पारे में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में बदलाव व बारिश होने से सौराष्ट्र के कई क्षेत्रों में आम खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। 

chat bot
आपका साथी