गुजरात में 17 करोड़ के हीरे लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार

सूरत के पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने बताया कि लूटे गए हीरे तराशने वाली फर्म ग्लो स्टार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के हैं।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 18 Mar 2018 10:57 AM (IST) Updated:Sun, 18 Mar 2018 10:57 AM (IST)
गुजरात में 17 करोड़ के हीरे लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार
गुजरात में 17 करोड़ के हीरे लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार
सूरत, प्रेट्र। पुलिस ने बंदूक के बल पर 17 करोड़ रुपये के हीरे लूटने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान अर्जुन पांडे और मानवेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इस मामले में तीसरे युवक मोहित सिंह राणा की तलाश जारी है। यह घटना 14 मार्च की है।

सूरत के पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने बताया कि लूटे गए हीरे तराशने वाली फर्म ग्लो स्टार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के हैं। फर्म के मैनेजर और एक अन्य कर्मचारी जिस समय काटज्ञरगाम में वाल्ट में हीरे रखने जा रहे थे उसी दौरान लूटपाट हुई। रास्ते में लुटेरों के दल ने हवा में गोली चलाई और हीरे वाला बैग छीनकर भाग निकले।

इस घटना में फर्म का कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा की टीम द्वारा तलाशी में दोनों युवकों को पकड़ा गया। पांडे के आवास से लूटे गए हीरे बरामद हो गए, जबकि लूटपाट में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी