गुजरात सिपाही भर्ती का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तीन गिरफ्तार

Question paper leak case. गुजरात सिपाही की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 03 Jan 2019 01:05 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jan 2019 01:05 PM (IST)
गुजरात सिपाही भर्ती का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तीन गिरफ्तार
गुजरात सिपाही भर्ती का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तीन गिरफ्तार

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात में एक महीना पहले लोकरक्षक (पुलिस सिपाही) की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है कि प्रश्न पत्र कर्नाटक के प्रिटिंग प्रेस से लीक हुआ था। प्रश्नपत्र की चोरी करने वाले गिरोह के तीन लोग भी पकड़ लिए गए हैं। इन्होंने कबूल किया है कि 50 लाख रुपये में यह प्रश्नपत्र दिल्ली के गिरोह को बेच दिया गया था। उसके बाद गुजरात के एजेंटों द्वारा इस प्रश्नपत्र को पहुंचाया गया था।

गुजरात के पुलिस महानिदेश शिवानंद झा ने बताया कि कर्नाटक की महिपाल में जिस प्रिटिंग प्रेस में से प्रश्नपत्र चुराया गया था, वहां एक गिरोह हरियाणा के पुलिस भर्ती का प्रश्नपत्र चुराने गया था, परन्तु उन्हें गुजरात लोकरक्षक दल का प्रश्नपत्र मिला गया। गिरोह ने 50 लाख रुपये में यह प्रश्नपत्र दिल्ली के गिरोह को बेच दिया था। गुजरात के लाखों युवकों को पशोपेश में डालने वाले लोकरक्षक प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने अभी तक तकरीबन 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दिल्ली का गिरोह सक्रिय होने का भी दावा किया था।

राज्य के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने बताया कि अहमदाबाद क्राइम ब्रांच, एटीएस और गांधीनगर पुलिस द्वारा प्रश्नपत्र चुराने वाले गिरोह के तीन लोगों को पकड़ा गया है। इसमें हरियाणा सोनीपत के विनय कुमार अरोरा, कर्नाटक के महादेव दत्तात्रेय अस्तुरे और विनोद वंसीलाल राठोड़ शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपित 20 नवंबर को मणिपाल की प्रिटिंग प्रेस के पिछले हिस्से की दीवार को कूदकर अंदर घुसे थे। वहां लोकरक्षक दल का प्रश्नपत्र रखा हुआ था। आरोपितों ने यह पर्चा ले लिया। इसके बाद विनय और विनोद दिल्ली पहुंचे। दोनों यह प्रश्नपत्र 50 लाख रुपये में दिल्ली में प्रश्नपत्र लीक करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपित विरेन्द्र माथुर बेच दिया।

इसके बाद उसने ही हरियाणा के सोनीपत खरखोड़ा निवासी मनजीत धरमपाल के साथ मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में रहने वाले एजेंट अशोक शाहू, अहमदाबाद के सुरेश पंड्या , यशपाल सहित के एजेंटों का संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि इन सभी एजेंटों ने लोकरक्षक की परीक्षा देन वाले 30 से 40 अभ्यर्थियों का संपर्क कर उन्हें तीन-तीन लाख रुपये में प्रश्नपत्र देने का कहा था। इसके बाद तीन सभी को गाड़ियों में दिल्ली ले ले जाया गया, यहां इन सभी को प्रश्नपत्र हल करने के लिए दिया था।

गौरतलब है कि दो दिसंबर के दिन गुजरात लोकरक्षक (पुलिस सिपाही) की 9700 भर्ती के लिए करीब आठ लाख 76 हजार अभ्यार्थी परीक्षा देने वाले थे। लेकिन परीक्षा देने के कुछ घंटे पहले ही प्रश्नपत्र लीक होने से भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष विकास सहाय ने परीक्षा रद कर दी थी। इसके बाद अब यह परीक्षा नए सिरे से छह जनवरी को होगी। 

chat bot
आपका साथी