छह वर्षीय बच्चे की 7वीं मंजिल से गिरने से मौत

अडाजण इलाके में स्थित 7 मंजिल से बिल्डिंग से एक 6 वर्षीय बच्च खेलते समय नीचे गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्चा 7वीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट की गैलरी में खेल रहा था।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Fri, 08 Jul 2016 06:31 AM (IST) Updated:Fri, 08 Jul 2016 06:36 AM (IST)
छह वर्षीय बच्चे की 7वीं मंजिल से गिरने से मौत

सूरत। शहर के अडाजण इलाके में स्थित 7 मंजिल से बिल्डिंग से एक 6 वर्षीय बच्च खेलते समय नीचे गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्चा 7वीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट की गैलरी में खेल रहा था। उसे नीचे गिरते समय मां ने अपनी आंखों से देखा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूरत के अडाजण मधुवन सर्कल के पास सैफरोन टॉवर में रहने वाले अशोक दशरथभाई संघाणी का डायमंड बिजनेसमैन हैं। परिवार में पत्नी अमीता, दो बेटियां और 6 वर्षीय बेटा ओम है। ओम का इसी साल स्कूल में एडमिशन करवाया गया था। बुधवार दोपहर को ओम स्कूल से लौटा था और अपार्टमेंट की गैलरी में खेल रहा था। घर पर इस समय उसकी मां अमीता ही थीं। बड़ी बहन, छोटी बहन को स्कूल बस से पिकअप करने गई थी। वहीं, पिता अशोक एक परिचित के निधन पर श्मशान गए हुए थे। इसी दौरान ओम अचानक गैलरी से नीचे गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

chat bot
आपका साथी