छठी बार जीते पर हैं सबसे गरीब सांसद, गुजरात से छह महिलाएं और दस नए चेहरे

MP of Gujarat. गुजरात से चुने गए सांसदों में नवसारी से चुनकर आएसीआर पाटिल 44 करोड़ 60 लाख की संपत्ति के साथ सबसे अमीर हैं।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 01:39 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 01:39 PM (IST)
छठी बार जीते पर हैं सबसे गरीब सांसद, गुजरात से छह महिलाएं और दस नए चेहरे
छठी बार जीते पर हैं सबसे गरीब सांसद, गुजरात से छह महिलाएं और दस नए चेहरे

अहमदाबाद, शत्रुघ्‍न शर्मा। गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर चुने गए भाजपा सांसदों में छह महिला, 10 नए व 16 सांसद दुबारा चुने गए हैं। इनमें भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह पहली बार सांसद बने हैं, जबकि भरुच के मनसुख वसावा छठी बार सांसद चुने गए। नवसारी सांसद सी आर पाटिल अमीर सांसद हैं, जबकि छठी बार सांसद बने वसावा सबसे गरीब हैं।

भाजपा ने गुजरात में दस सांसदों के टिकट काट दिए थे, इसलिए इस बार गुजरात से दस नए चेहरे संसद में पहुंचे हैं। इनमें दो महिलाएं मेहसाणा से शारदा बेन पटेल व छोटा उदेपुर से गीता बेन राठवा शामिल हैं, जबकि भावनगर से भारतीबेन शियाल, जामनगर से पूनम माडम, वडोदरा से रंजन भट्ट दूसरी बार सांसद चुनी गई हैं। सूरत से दर्शना जरदोश, नवसारी से सीआर पटेल व अहमदाबाद पश्चिम से डॉ किरीट पटेल तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। भरुच के मनसुख वसावा छठी बार सांसद चुने गए, उनके खिलाफ भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायक छोटूभाई वसावा ने चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने के चलते वे इस चुनाव में तीसरे स्‍थान पर खिसक गए।

गुजरात से महिला सांसद

-शारदा बेन पटेल- मेहसाणा

-डॉ भारतीबेन शियाल भावनगर

-पूनम माडम- जामनगर

-रंजनबेन भट्ट- वडोदरा

-गीता बेन- राठवा छोटा उदेपुर

-दर्शना बेन जरदोश सूरत

गुजरात से पहली बार सांसद बने

-गांधीनगर से भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह

-बनासकांठा से परबतभाई पटेल

-मेहसाणा से शारदाबेन पटेल

-पाटण से भरत सिंह डाभी

-अहमदाबाद पूर्व से हंसमुख पटेल

-सुरेंद्रनगर से डॉ महेंद्र मुंजपरा

-पोरबंदर से रमेश धडूक

-आणंद से मितेश पटेल

-पंचमहाल से रतन सिंह राठौड़

-छोटा उदेपुर से गीताबेन राठवा।

सबसे अमीर पाटिल, सबसे गरीब वसावा

गुजरात से चुने गए सांसदों में नवसारी से चुनकर आएसीआर पाटिल 44 करोड़ 60 लाख की संपत्ति के साथ सबसे अमीर हैं। भरुच से छठी बार सांसद बने मनसुख वसावा की संपत्ति 68 लाख 35 हजार है।

मेहसाणा की शारदा बेन पटेल 44 करोड़, जामनगर की पूनम माडम 42 करोड़ 73 लाख, गांधीनगर से अमित शाह 40 करोड़ 32 लाख, पोरबंदर से रमेश धडूक 35 करोड़ 74 लाख, अहमदाबाद पश्चिम से डॉ किरीट सोलंकी करीब नौ करोड़, सुरेंन्द्रनगर के महेंद्र मुंजपरा आठ करोड़, आणंद के मीतेष पटेल सात करोड़ 70 लाख की संपत्ति के मालिक हैं। नौ सांसदों की संपत्ति तीन करोड़ से एक करोड़ तक है, जबकि छोटा उदेपुर की गीता राठवा की 86 लाख तथा भरुच से छठी बार सांसद बने मनसुख वसावा की संपत्ति 68 लाख 35 हजार है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी