सैनिक सम्मान के साथ हुआ एयरफोर्स के जवान का अंतिम संस्कार
एयरफोर्स के जवान अभिमन्यु गौड का सूरत में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर कई नेताओं सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
सूरत। एयरफोर्स के जवान अभिमन्यु गौड का सूरत में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर कई नेताओं सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
मूल सूरत के रहने वाले अभिमन्यु गौड की दो साल पहले कोलकाता में पोस्टिंग हुई थी। कोलकाता में बुधवार सुबह गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल कर रहे एयरफोर्स अधिकारी अभिमन्यु को तेज गति से आती ऑडी कार ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।