कुंए से निकाली गई मादा तेंदुए की मौत

सोनगढ़ तहसील के खरसी गांव में गुरुवार देर रात एक मादा तेंदुए कुंए में गिर गई। सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने वन अमले को सूचित किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को बाहर निकाला गया।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2015 03:29 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2015 03:36 AM (IST)
कुंए से निकाली गई मादा तेंदुए की मौत

सूरत। सोनगढ़ तहसील के खरसी गांव में गुरुवार देर रात एक मादा तेंदुए कुंए में गिर गई। सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने वन अमले को सूचित किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को बाहर निकाला गया।
इसके बाद पिंजरे में बंदकर उसका उपचार किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। वन-विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मादा तेंदुए के पेट में काफी पानी चला गया था। इसके चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। तेंदुए की उम्र लगभग ढाई वर्ष बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि संभवत: वह शिकार की तलाश में गांव तक पहुंच गई थी, जहां पानी से भरे कुंए में गिर गई।

chat bot
आपका साथी