गुजरात में महिला एएसआइ ने प्रेमी पुलिस कांस्टेबल को गोली मार कर खुद भी जान दी

Female ASI committed suicide. महिला एएसआइ ने प्रेमी पुलिस कांस्टेबल को गोली मार कर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना गुजरात की है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 02:41 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 02:41 PM (IST)
गुजरात में महिला एएसआइ ने प्रेमी पुलिस कांस्टेबल को गोली मार कर खुद भी जान दी
गुजरात में महिला एएसआइ ने प्रेमी पुलिस कांस्टेबल को गोली मार कर खुद भी जान दी

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात में पुलिस कांस्टेबल व महिला एएसआइ आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ आया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में एक नया खुलासा हुआ है कि एएसआइ खुशबू ने पहले कॉन्स्टेबल रविराज को गोली मारी फिर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव गुरुवार को कमरे में से मिला था। दोनों राजकोट शहर के यूनिवर्सिटी पुलिस थाने में तैनात थे।

राजकोट पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महिला एएसआइ खुशबू (27) और रविराज जाडेजा (26) एक-दूसरे से प्रेम करते थे। लेकिन रविराज की शादी हो चुकी थी। उसकी एक पुत्री है। रविराज गुरुवार को खुशबू के घर गया था, जहां दोनों के बीच शादी को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस ने बताया कि एएसआइ और कांस्टेबल की मौत पर एक फॉरेंसिक रिपोर्ट से पता चला है कि खुशबू ने खुद को चार फुट दूर रविराज को गोली मार दी थी और प्वाइंट ब्लैंक रेंज में गोली मारकर खुद आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक, खुशबू के हाथ और कपड़ों से गन पाउडर मिला है। जब रविराज के हाथ या कपड़े से कोई गन पाउडर नहीं मिला।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों का मानना है कि रविराज के शरीर में लगी चोट और गोली से चार से पांच फीट की दूरी से चलाई जा सकती थी। इससे स्पष्ट है कि रविराज ने आत्महत्या नहीं की।

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी