गुजरात पर इस बार मानसून मेहरबान, 95 फीसद हुई बारिश

monsoon rain. गुजरात पर इस बार मानसून मेहरबान है। अब तक मौसम का 95 फीसद पानी बरस चुका

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 01 Sep 2019 05:09 PM (IST) Updated:Sun, 01 Sep 2019 05:09 PM (IST)
गुजरात पर इस बार मानसून मेहरबान, 95 फीसद हुई बारिश
गुजरात पर इस बार मानसून मेहरबान, 95 फीसद हुई बारिश

गांधीनगर, जेएनएन। गुजरात पर इस बार मानसून मेहरबान है। अब तक मौसम का 95 फीसद पानी बरस चुका है। वहीं, सरकार के सुजलाम सुफलाम जल अभियान से 23 लाख घन फीट पानी अतिरिक्‍त संग्रह किया है। नीति आयोग ने लगातर तीसरे साल गुजरात को कम्‍पोजिट वाटर मैनेजमेंट में अव्‍वल होने का अवार्ड दिया है।

मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी व उपमुख्‍यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि लगातार दो साल तक चलाए गए जलक्रांति अभियान से प्रदेश भर में 23 लाख 553 घनफुट पानी अतिरिक्‍त जमा करने में सफलता हासिल की है।

राज्‍य के भूगर्भ जल का स्‍तर पर पांच से सात फुट ऊपर आया, वहीं दस हजार गांवों के तालाब बरसाती पानी से लबालब हो गए। रूपाणी ने बताया कि 33 जिलों के के 12 हजार 300 तालाबों को इस जल अ‍भियान के तहत गहरा किया, वहीं 5775 चैकडेम की मिट्टी निकाली गई। इनमें से 4600 चैकडेम पूरी तरह भर चुके हैं। रूपाणी ने बताया कि गुजरात कभी सूखाग्रस्‍त राज्‍य था, लेकिन सरदार सरोवर नर्मदा बांध व राज्‍य सरकार के नदी जोड़ो अभियान, चैकडेम तालाब की खुदाई व पुननिर्माण से बीते दो साल में ही सरकार 23553 घरफुट अतिरिक्‍त पानी जमा करनेमें सफल रही है।

नितिन पटेल ने बताया कि अभियान से 14 हजार गांवों में जल स्‍तर ऊंचा आया, वहीं एक करोड़ दिन के श्रम का रोजगार पैदा हुआ। नीति आयोग ने सुजलाम सुफलाम को सक्‍सेस स्‍टोरी के रूप में पुरस्कार किया है। पटेल ने बताया कि जल जनभागीदारी से अभियान में 110 करोड़ रुपये मूल्‍य का काम हुआ। अभियान के तहत 30 हजार 416 काम हुए। 35060 किमी नहरों की सफाई का काम हुआ। इस अभियान में एक करोड़ मानव दिन का रोजगार उत्‍पन्‍न हुआ, जिसमें 4669 जेसीबी, 15280 ट्रैक्‍टर-डंपर आदि‍ का इस्तेमाल किया गया।

नए यातायात शुल्‍क का आंकलन करेंगे

केंद्र सरकार के नए मोटर व्‍हीकल एक्‍ट के तहत यातायात नियमों के भंग को लेकर नए जुर्माना राशि को लेकर मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राज्‍य सरकार जुर्माना राशि का आंकलन करेगी। इसमें कुछ संशोधन की जरूरत पड़ेगी तो पहल की जाएगी।

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी