मंडराया बाढ़ का खतरा, 14 गांवों में अलर्ट, 2000 फंसे

By Edited By: Publish:Mon, 11 Aug 2014 02:03 AM (IST) Updated:Mon, 11 Aug 2014 01:51 AM (IST)
मंडराया बाढ़ का खतरा, 14 गांवों में अलर्ट, 2000 फंसे

सूरत। मूसलाधार बरसात के कारण वलसाड जिला पानी-पानी हो गया है। बारिश के कारण जिले के 14 गांव मुश्किल में घिर गए हैं। इन गांवों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

वहीं, उमरगाव के तिंडी गांव के 100 घरों में पानी भर गया है। 2000 से अधिक लोग फंस गए हैं। भारी बरसात के कारण वडोदरा से एक टीम वलसाड के लिए रवाना हो गई है। इससे रेल परिवहन भी ठप्प हो गया है। कई ट्रेनें रद कर दी गई हैं।

chat bot
आपका साथी