अस्पताल में पत्नी का इलाज करवा रहे पति पर पंखा गिरा

By Edited By: Publish:Thu, 24 Jul 2014 02:03 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jul 2014 01:55 AM (IST)
अस्पताल में पत्नी का इलाज करवा रहे पति पर पंखा गिरा

सूरत। शहर के सिविल अस्पताल में पत्‍‌नी का इलाज करा रहे व्यक्ति पर पंखा गिर गया। इससे उसका कंधा और पैर जख्मी हो गया। घायल व्यक्ति पत्नी के पलंग के पास बैठा हुआ था। इसी बीच पंखा उस पर आ गिरा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेशभाई पत्नी वर्षाबेन को दवा दे रहा था। इसी बीच धमाके के साथ पंखा उसके कंधे पर आ गिरा। पत्नी को दवा देते समय वह झुका हुआ था, जिसके चलते उसका सिर जख्मी होने से बच गया। वरना यह घटना गंभीर हो सकती थी।

इस घटना से अन्य मरीज घबरा गए। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन घटनास्थल पर दौड़ा आया और अन्य पंखों की जांच कराई।

chat bot
आपका साथी