गुजरात में कांग्रेस चलाएगी घर वापसी कार्यक्रम

कांग्रेस लोकतंत्र व संविधान बचाने की मुहिम में शामिल होने वाले नेताओं को पार्टी में शामिल होने के लिए खुला न्यौता देगी, ताकि गुजरात में बदलाव लाया जा सके।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 11 Jul 2018 01:53 PM (IST) Updated:Wed, 11 Jul 2018 02:03 PM (IST)
गुजरात में कांग्रेस चलाएगी घर वापसी कार्यक्रम
गुजरात में कांग्रेस चलाएगी घर वापसी कार्यक्रम

शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ढाई दशक के शासनकाल में कांग्रेस छोड़कर गए नेता व कार्यकर्ताओं के लिए कांग्रेस घर वापसी कार्यक्रम शुरू करेगी। नेता विपक्ष परेश धनाणी ने कहा है कि सवा सौ साल पुरानी पार्टी कांग्रेस लोकतंत्र व संविधान बचाने की मुहिम में शामिल होने वाले नेताओं को पार्टी में शामिल होने के लिए खुला न्यौता देगी, ताकि गुजरात में बदलाव लाया जा सके।

गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा नेत्रत्व ने तीन दिनों तक लगातार मंथन किया, जिसमें कांग्रेस को तहसील व जिला स्तर पर मजबूत करने के साथ राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच उजागर करने की रणनीति पर विचार किया। प्रदेश अध्यक्ष अमित चावडा व नेता विपक्ष परेश धनाणी ने भाजपा सरकार पर कांग्रेस नेताओं को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौकापरस्त नेताओं को भाजपा अपनी पार्टी में शामिल कर अपना खोखलापन उजागर कर दिया है। उनका आरोप है कि भाजपा ने एक ही संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस नेता कुंवरजी बावलिया से इस्तीफा दिलवाकर भाजपा में प्रवेश करा लिया तथा उसी समय उनके कैबिनेट मंत्री बनने की घोषणा भी कर दी गई। धनाणी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को अंग्रेजों से आजाद कराने का काम किया है। वर्तमान सत्ताधारी दल लोकतंत्र व संविधान की रक्षा करने में असफल रहा है, इसलिए लोगों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना होगा।

नेता विपक्ष का कहना है कि कांग्रेस बीते कुछ साल में पार्टी छोड़कर गए नेता व कार्यकर्ताओं की पार्टी में घर वापसी के लिए अभियान चलाएगी, ताकि राज्य में पार्टी को मजबूत बनाया जा सके। साथ ही, राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर कर संवेदनहीन सरकार के भय भ्रम व भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी। लोकतंत्र में संविधान ही गीता व कुरान है, इसलिए जनता के स्वाभिमान की रक्षा के साथ जाति, धर्म, भाषा व प्रांत में बंटे हुए लोगों को पार्टी एकसूत्र में बांधेगी। धनाणी का आरोप है कि सत्ताधारी भाजपा संविधान के तहत मिले अधिकारों को छीनने का प्रयास करे, तब कोई भी वर्ग व समुदाय आंदोलन करता है तो कांग्रेस उसके समर्थन में खड़ी होगी

chat bot
आपका साथी