Gujarat: रघु शर्मा बोले, गुजरात में बसे अन्य प्रांत के लोगों के भय; सीआर पाटिल ने किया पलटवार

Gujarat गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में बसे अन्य प्रांत के लोगों के भय में है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि इस बयान के लिए उन्हें गुजरात की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 05:02 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 08:01 PM (IST)
Gujarat: रघु शर्मा बोले, गुजरात में बसे अन्य प्रांत के लोगों के भय; सीआर पाटिल ने किया पलटवार
गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा ने प्रदेश में बसे अन्य प्रांत के लोगों के भय में होने की बात कही। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पलटवार करते हुए कहा कि शर्मा को गुजरात का अनुभव नहीं है। इस बयान के लिए उन्हें गुजरात की जनता से माफी मांगनी चाहिए। गुजरात प्रदेश कांग्रेस के हाल ही प्रभारी नियुक्त किए गए राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डा रघु शर्मा ने रविवार को कांग्रेस के एक समारोह में कहा कि गुजरात में बसे अन्य प्रांत के लोगों में भय है। शर्मा ने बताया कि गत दिनों जब वह सूरत की यात्रा पर थे, तब अपने किसी परिचित व्यापारी के यहां खाना खाने जाने वाले थे। उक्त व्यक्ति ने उनसे कहा कि आप सरकारी कार से मेरे घर नहीं आए, मैं आपको अपनी निजी कार में लेने आऊंगा। शर्मा का दावा है कि उक्त व्यापारी ने राज्य सरकार व प्रदेश भाजपा के डर से ऐसी बात कही। इस व्यापारी ने शर्मा से यह भी कहा कि राजस्थान में वह भले कांग्रेस से जुड़े हुए हैं, लेकिन गुजरात में वह भाजपा के साथ में हैं और इस बात की जानकारी राजस्थान में मत दीजिएगा।  डा शर्मा ने कहा कि गुजरात में इस तरह का माहौल है कि अन्य प्रांत के लोग इनकम टैक्स, ईडी व अन्य सरकारी एजेंसियों के भय से विरोधी दल के नेता से भी मिलने में कतराते हैं। उनका दावा है कि राजस्थान में तो उनकी सरकार है कांग्रेस ने ऐसा कहीं भी माहौल नहीं बनाया।

सीआर पाटिल बोले, गुजरात की गुजरात की जनता से माफी मांगे रघु शर्मा

गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने डा रघु शर्मा के इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि रघु शर्मा को गुजरात का अनुभव नहीं है। गुजरात में देश के हर एक राज्य के लोग रहते हैं, उन्हें यहां रोटी व घर आराम से मिल जाता है और साथ में सुरक्षा की भी गारंटी होती है। शर्मा का यह बयान सीधे-सीधे गुजरात की जनता का अपमान लगता है। पाटिल ने कहा कि रघु शर्मा को अपने इस बयान के लिए गुजरात की जनता से माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि सूरत में आयोजित एक कार्यक्रम में रघु शर्मा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल को डान कहकर संबोधित कर चुके हैं। पाटिल व भाजपा की ओर से उनके इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई, लेकिन जब उन्होंने गुजरात में अन्य प्रांत के लोगों में भय की बात कही तो भाजपा न केवल इसका पुरजोर विरोध कर रही है, बल्कि शर्मा से माफी मांगने की भी बात कही है। गुजरात अन्य भाषा भाषी के उपाध्यक्ष भवानी सिंह शेखावत नए भी रघु शर्मा के बयान की निंदा करते हुए इसे गुजरात में शांति से रह रहे पर प्रांतीय में कुटिलता के बीज बोने जैसा बताया। उनका कहना है कि अन्य प्रांत के लोग यहां हिंदी भाषी गुजरात में दूध में चीनी की तरह घुल मिल गए हैं, उन्हें यहां सम्मान व रोजगार दोनों मिले हैं। यहां पर बसे लोगों में वैमनस्य फैलाने का प्रयास नहीं करें। गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू भाई वाघनी ने कहा कि कांग्रेस नेता का यह बयान बहुत शर्मनाक है। कांग्रेस हमेशा विभाजनकारी नीतियां अपनाती है और लोगों को आपस में बांटने की बातें करती है। 

अर्जुन मोढवाडिया ने पाटिल पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष पर प्रांतीय ही नहीं गुजरात के व्यापारियों को भी धमका रही है। सरकार की विफलता की ओर अंगुली उठाए तो उसे गुजरात के अपमान से जोड़ने की भाजपा की पुरानी आदत है। गुजरात का अपमान तो यह है कि एक निलंबित कान्स्टेबल और पूर्व लिकर किंग आज सत्ताधारी दल का अध्यक्ष है। भाजपा व्यापारियों को सरकारी एजेंसियों की छापेमारी का डर दिखाती है। पाटिल जब से अध्यक्ष बने हैं, तब से मुख्यमंत्री, मंत्रियों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सार्वजनिक रूप से अपमान करते आ रहे हैं। ये गुजरात का अपमान है और इसके लिए पाटिल को गुजरात की जनता से माफी मांगने चाहिए।

chat bot
आपका साथी