Gujarat: अहमदाबाद में पिता ने सात साल की बेटी से किया दुष्कर्म

Misbehavior in Gujarat. सात साल की बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गुजरात के अहमदाबाद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 04:02 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 05:14 PM (IST)
Gujarat: अहमदाबाद में पिता ने सात साल की बेटी से किया दुष्कर्म
Gujarat: अहमदाबाद में पिता ने सात साल की बेटी से किया दुष्कर्म

अहमदाबाद, संवाद सूत्र। Misbehavior in Gujarat. गुजरात के अहमदाबाद में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता ने अपनी 7 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर फरार हो गया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परिक्षण के लिए अस्पताल भेजकर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सरखेज थाना क्षेत्र की है। बुधवार सुबह महिला अपनी सात साल की बेटी के साथ सरखेज पुलिस थाने पहुंची। उसने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह बाजार गई थी। उसके पति और सात वर्षीय बेटी तथा 8 वर्षीय बेटा घर थे। उसका बेटा पड़ोसी के घर में खेल रहा था। वह जब घर पर पहुंची उसकी बेटी रो रही थी तथा पति उसे देखते ही भाग गया। उसने तुरंत ही अपनी बेटी को चुप कराया। बच्ची ने रोते-रोते अपने पिता की करतूत के बारे में बताया। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि इस बाद वह सीधे थाने पहुंची है।

सरखेज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर बच्ची को अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने शिकायत के कुछ घंटे बाद ही सरखेज क्षेत्र से आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। इसके बाद आरोपित की कोरोना की जांच करवाई गई है।

राजकोट में विवाहिता से चाकू की नोक पर युवक ने किया दुष्कर्म

राजकोट के कुवडवा सायपर गांव में विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित दिनेश पटेल ने 20 दिन पहले विवाहिता के पति और बच्चों को जाने से मारने की धमकी देकर उससे चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया था। घटना के बाद पीड़िता डर गई थी और बदनामी के डर से इतने दिन चुप रही। बाद में आरोपित दिनेश पटेल उसे संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद उसने अपने पति को पूरी हकीकत बताई, तब जाकर दोनों थाने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आरोपित दिनेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।  

chat bot
आपका साथी