Gujarat Local Body Polls: भाजपा की बंपर जीत पर पीएम मोदी ने कहा, थैंक यू गुजरात, आज की जीत बहुत स्‍पेशल

पीएम मोदी ने भाजपा की जीत के लिए गुजरात की जनता का शुक्रिया अदा किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य भर में नगरपालिका चुनावों के परिणाम स्पष्ट रूप से लोगों में विकास और सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट विश्वास दिखाते हैं।

By Arun kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 07:28 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 09:51 PM (IST)
Gujarat Local Body Polls: भाजपा की बंपर जीत पर पीएम मोदी ने कहा, थैंक यू गुजरात, आज की जीत बहुत स्‍पेशल
पीएम मोदी ने गुजरात नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत पर ट्वीट किया।

 नई दिल्‍ली, एजेंसी। पीएम मोदी ने गुजरात नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत पर ट्वीट किया। भाजपा की जीत के लिए गुजरात की जनता का शुक्रिया अदा किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि धन्यवाद गुजरात! राज्यभर में म्युनिसिपल चुनावों के परिणाम साफ दिखाते हैं कि लोगों ने विकास और सुशासन की राजनीति पर अपना भरोसा जताया है। भाजपा पर एक बार फिर विश्वास जताने के लिए राज्य के लोगों का आभारी हूं। गुजरात के लोगों की सेवा करना हमेशा से सम्मान की बात रही है। मैं भाजपा गुजरात के हर एक कार्यकर्ता के प्रयासों की सराहना करता हूं, जिन्होंने पूरे राज्य में जन-जन तक पहुंच कर उन्हें पार्टी के विजन से अवगत कराया। गुजरात सरकार की जनहित की नीतियों ने राज्य में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम किया है। गुजरात के कोने-कोने में मिली यह जीत बहुत ही खास है। दो दशकों से ज्यादा समय तक सत्ता में रहने वाली पार्टी के लिए इस प्रकार की शानदार जीत हासिल करना बेहद उल्लेखनीय है। समाज के सभी वर्गों, खासकर गुजरात के युवाओं का भाजपा को लगातार समर्थन अभिभूत करने वाला है।। ज्ञात हो कि गुजरात में छह महानगर पालिका अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर तथा भावनगर पर भाजपा का फिर कब्‍जा जमाया है। अब तक घोषित 474 सीटों में से भाजपा ने 409 सीटें जीती है।  

Thank you Gujarat!

Results of municipal elections across the state clearly show the unwavering faith people have towards politics of development and good governance.

Grateful to the people of the state for trusting BJP yet again.

Always an honour to serve Gujarat.— Narendra Modi (@narendramodi) February 23, 2021

आज के नतीजे गुजरात में सबसे अच्छे परिणामों में से एक: शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निकाय चुनावों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य की जनता को धन्यवाद दिया। गुजराती में ट्वीट कर आभार जताया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नगर निगम चुनाव परिणाम बताते हैं कि गुजरात ने फिर से खुद को भाजपा के गढ़ के रूप में स्थापित किया है। मोदी जी के नेतृत्व में शुरू की गई 'विकास यात्रा' को बीजेपी जारी रखे हुए है। आज के नतीजे गुजरात में सबसे अच्छे परिणामों में से एक हैं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस कई सीटों पर जमानत तक नहीं बचा पाई है और कई अन्य पर 3 और 4 वें स्थान पर हैं। केवल 44 सीटें देकर लोगों ने कांग्रेस नेताओं को आत्मनिरीक्षण करने का संदेश दिया है। 85 फीसद से अधिक सीटों पर भाजपा के कामकाज और उसके सिद्धांतों की जीत है। 

#WATCH | Congress has lost deposits on so many seats & come 3rd & 4th on many others. By giving only 44 seats, people have sent a message to Congress leaders to do self-introspection. BJP's win on over 85% seats is a victory of BJP govts' functioning & its principles:HM Amit Shah pic.twitter.com/Qcp8wqBqqG— ANI (@ANI) February 23, 2021

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा को गुजरात के 6 नगर निकाय के चुनावों में भारी बहुमत मिला है। मैं 6 नगर निकायों के वोटरों, सीएम विजय रुपाणी और भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।

chat bot
आपका साथी