Gujarat: लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस में फूट की आशंका, भाजपा में शामिल हो सकते हैं कुछ विधायक

Gujarat Congress लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के कुछ विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। गुजरात विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा से कुछ वरिष्‍ठ विधायकों की अनबन चल रही है। File Photo

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 26 May 2023 10:12 PM (IST) Updated:Fri, 26 May 2023 10:12 PM (IST)
Gujarat: लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस में फूट की आशंका, भाजपा में शामिल हो सकते हैं कुछ विधायक
लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस में फूट की आशंका।

अहमदाबाद, राज्य ब्यूरो। लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के कुछ विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। गुजरात विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा से कुछ वरिष्‍ठ विधायकों की अनबन चल रही है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के चलते प्रदेश अध्‍यक्ष एवं पार्टी प्रभारी बदले जाने की पहले से ही चर्चा जोरों पर है।

गुजरात में करीब 27 साल से सत्‍ता से दूर कांग्रेस पार्टी हर चुनाव में एकजुट होने का प्रयास करती है, लेकिन हर बार कोई ना कोई विवाद या मतभेद उभरकर सामने आ जाता है। पार्टी में ऊंचे ओहदों पर बैठे कुछ नेताओं को लेकर पार्टी विधायकों में भी नाराजगी है। यह तब है जब‍ पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों की संख्‍या सिमटकर 17 रह गई है।

2017 के चुनााव में कांग्रेस 77 सीट जीतकर बहुमत के करीब पहुंच गई, लेकिन 2022 के चुनाव में पार्टी को करारी शिकस्‍त मिली। गुजरात कांग्रेस का प्रदर्शन राजस्‍थान कांग्रेस के 2013 के विधानसभा चुनाव से भी अधिक खराब रहा, इस चुनाव में कांग्रेस 21 सीट पर सिमट गई थी।

गुजरात विधानसभा में कांग्रेस को नेता विपक्ष का पद नहीं मिला, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने नेता विपक्ष के उम्‍मीदवार के रूप में अमित चावडा को विधायक दल का नेता नियुक्‍त कर दिया था। अब पार्टी के कुछ विधायकों को यह शिकायत है कि चावडा विधानसभा में अपनी पार्टी के विधायकों का बचाव नहीं करते हैं।

चावड़ा इससे पहले गुजरात कांग्रेस के अध्‍यक्ष रह चुके हैं। उनका संबंध पूर्व मुख्‍यमंत्री माधवसिंह सोलंकी के परिवार से है। 2017 का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के तत्‍कालीन अध्‍यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी के इस्‍तीफा देने के बाद चावडा को अध्‍यक्ष बनाया गया था। कांग्रेस में इस परिवार की खासी पकड़ है और इसी के चलते कुछ विधायकों में नाराजगी है।

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सी आर पाटिल आगामी दो दिन नई दिल्‍ली में नये संसद भवन के उद्घाटन समारोह में व्‍यस्‍त होंगे, लेकिन उनके वापस गुजरात आते ही कांग्रेस का एक गुट भाजपा में शामिल हो सकता है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पाटिल वैसे भी भाजपा की ताकत को बढ़ाने के हर प्रयास कर रहे हैं।

अगर कांग्रेस के चार से पांच विधायक भी भाजपा के पाले में आते हैं, तो यह पाटिल की भी बड़ी उप‍लब्‍धी मानी जाएगी। चूंकि पाटिल विधानसभा चुनाव में पार्टी को 156 सीट दिलाकर गुजरात के इतिहास में एक रिकॉर्ड बना चुके हैं। अब लोकसभा चुनाव में अधिकांश सीट पर विरोधी दलों के उम्‍मीदवारों की जमानत जब्‍त कराने की रणनी‍ति पर काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि भाजपा पिछले दो लोकसभा चुनाव से गुजरात की सभी 26 संसदीय सीट जीतती आ रही हैं।

डीजे पर नाचते-नाचते लडकियां भाग जाती हैं: कांग्रेस विधायक

उत्‍तर गुजरात की वाव विधानसभा सीट से दुसरी बार कांग्रेस विधायक बनीं गेनीबेन ठाकोर ने समाज के एक सम्‍मेलन में कहा है कि डीजे के कारण समाज की लडकियां भाग जाती हैं, इसलिए डीजे पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। बनासकांठा जिले के भाभर गांव में आयोजित सामूहिक विवाह सम्‍मेलन के दौरान विधायक गेनीबेन ने कही।

उन्‍होंने कहा कि आजकल रात्रि 2 बजे तक शादी, जन्‍मदिन आदि कार्यक्रमों में डीजे बजाए जाते हैं। इसमें लड़के लडकियां दोनों शामिल होते हैं, समाज के अलावा भी लड़के इसमें शामिल होते हैं और कई बार लड़की के भागने का यह भी एक कारण होता है। उन्‍होंने कहा समाज की लड़कियों के मान व मर्यादा को ध्‍यान में रखकर किसी भी समारोह में डीजे पर रोक लगा देनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी