Gujarat Politics: गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा की टीम में अनुभवी व युवा चेहरों को मिला स्थान

Gujarat Politics संगठन महामंत्री के रूप में भाजपा ने एक बार फिर अनुभवी तथा मिलनसार भिखूभाई दलसानिया पर भरोसा जताया है वही कोषाध्यक्ष के रूप में पूर्व सांसद सुरेंद्र भाई पटेल कोही यथावत रखने का निर्णय किया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 07:11 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 09:34 PM (IST)
Gujarat Politics: गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा की टीम में अनुभवी व युवा चेहरों को मिला स्थान
गुजरात भाजपा की टीम में अनुभवी व युवा चेहरों को मिला स्थान फाइल फोटो

अहमदाबाद, शत्रुघ्न शर्मा। Gujarat Politics: गुजरात भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सीआर पाटिल ने अपनी टीम का गठन कर लिया है। स्थानीय निकाय चुनाव से पहले पाटिल संगठन को चुस्त-दुरुस्त कर लेना चाहते हैं। दक्षिण गुजरात से सांसद पाटिल ने प्रदेश भाजपा में बड़े पैमाने पर उलटफेर किया है। उन्होंने अपनी टीम में सौराष्ट्र के नेताओं को खास महत्व दिया है, वही प्रवक्ता तथा मीडिया प्रभारी के रूप में भी अनुभवी चेहरों को जगह दी है। भाजपा के अध्यक्ष पाटिल ने उपाध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री गोरधन झडफिया व पूर्व मंत्री जयंती कवाडिया को स्थान दिया है, वही प्रदेश महामंत्री के पद के लिए पूर्व गृह राज्य मंत्री रजनी भाई पटेल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह वाघेला जैसे युवा नेताओं को जगह दी है।

संगठन महामंत्री के रूप में भाजपा ने एक बार फिर अनुभवी तथा मिलनसार भिखूभाई दलसानिया पर भरोसा जताया है, वही कोषाध्यक्ष के रूप में पूर्व सांसद सुरेंद्र भाई पटेल कोही यथावत रखने का निर्णय किया है। उनके साथ सह प्रभारी के रूप में कोटा के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र शाह को नियुक्त किया गया है। भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने अपनी टीम में युवा तथा वरिष्ठ चेहरों को संतुलित रूप से जगह दी है। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में भाजपा ने एक बार फिर यमल भाई व्यास को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में डॉ यग्नेश दवे को चुना है।

सह मीडिया प्रभारी के रूप में उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार व लेखक किशोर मकवाना को स्थान दिया है। पाटिल ने अपनी टीम में सक्रिय लोगों को तथा चुनाव में परिणाम दे सकने वाले लोगों को जगह दी है। अध्यक्ष बनने के बाद पाटिल सार्वजनिक रूप से संकेत भी दे चुके हैं कि काम नहीं कर सकने वाले लोग पदों पर टिके ना रहे। आगामी विधानसभा चुनाव 20 22 के लिए पाटिल ने विधानसभा की 182 में से 182 सीट ही जीतने का लक्ष्य रखा है, जो पाटिल ही नहीं उनकी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती है। पाटिल उसी लिहाज से अब अपनी टीम में भी चुन-चुन कर नेताओं को जगह दे रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी