मानसून तक गुजरात के किसानों को सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा पानी

उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि इस बार बांधों में जमा पानी की कमी को देखते हुए अब आगामी मानसून तक किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sat, 02 Mar 2019 06:46 PM (IST) Updated:Sun, 03 Mar 2019 11:16 AM (IST)
मानसून तक गुजरात के किसानों को सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा पानी
मानसून तक गुजरात के किसानों को सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा पानी

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। राज्य के किसानों को रबी की फसल के लिए पर्याप्त पानी दिया जा चुका है अब बांधों में जमा पानी पेयजल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि किसानों को आगामी मानसून तक सिंचाई के लिए पानी नहीं दिया जाएगा। यह एलान गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने किया है। उन्होंने यह बात उस समय कही, जब किसान राज्य सरकार से सिंचाई के लिए पानी और बिजली की मांग कर रहे हैं।

बांधों में पानी की कमी को देखते लिया गया निर्णय

दरअसल, सरदार सरोवर नर्मदा बांध सहित राज्य के सभी बडे़ बांधों में जमा पानी की कमी को देखते हुए सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने से इन्कार कर दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों को सिंचाई के लिए पहले ही पानी उपलब्ध कराया जा चुका है।

पटेल का कहना है कि राज्य के सवा सौ से अधिक शहरों और हजारों गांवों को नर्मदा का पानी दिया जा रहा है। इसके अलावा उत्तर गुजरात, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के बांधों से भी पेयजल की व्यवस्था की जा रही है लेकिन इस बार बांधों में जमा पानी की कमी को देखते हुए अब आगामी मानसून तक किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी