देश भर में गुजराती गुदड़ी की डिमांड

गुजरात के स्टेट अवॉर्डी संजय क्राफ्ट मेले में इस गुदड़ी को लेकर आए हैं। संजय ने बताया कि उनके द्वारा तैयार गुजराती गुदड़ी की डिमांड गुजरात के अलावा देश भर में है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 21 Nov 2017 02:45 PM (IST) Updated:Tue, 21 Nov 2017 02:45 PM (IST)
देश भर में गुजराती गुदड़ी की डिमांड
देश भर में गुजराती गुदड़ी की डिमांड

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। देश भर में गुजराती गुदड़ी की खूब डिमांड है। एक हजार से साढ़े तीन हजार रुपये तक की इस एक गुदड़ी को बनाने में चार से पांच दिन लग जाते हैं। सूई धागे से इसे तैयार किया जाता है। 

गुजरात के स्टेट अवॉर्डी संजय क्राफ्ट मेले में इस गुदड़ी को लेकर आए हैं। संजय ने बताया कि उनके द्वारा तैयार गुजराती गुदड़ी की डिमांड गुजरात के अलावा देश भर में है। सूरजकुंड मेले में खूब खरीदार मिलते हैं, जबकि दिल्ली में भी उनकी गुदड़ी की खूब मांग रहती है। इस बार वे कांच वर्क वाली बेड शीट भी लेकर आए हैं, जिसे बड़ी ही बारीकी से तैयार किया जाता है। पूरी सिलाई हाथ से की जाती है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हाथ से इसे उपहार में दें।

यह भी पढ़ें: गुजरात घर में ही तैयार कर रहा सिंहों के रहवास

chat bot
आपका साथी