Gujarat Assembly By Election 2020: अब कांग्रेस से किसी भी नेता को भाजपा में शामिल नहीं करेंगेः सीआर पाटिल

Gujarat Assembly By Election 2020 गुजरात विधानसभा की आठ सीटों पर हो रहे उपचुनाव की तैयारियों के लिए करजण विधानसभा पहुंचे भाजपा अध्‍यक्ष पाटिल ने विधानसभा चुनाव की रणनीतिक बैठक के बाद कहा कि कांग्रेस से अब किसी भी नेता को भाजपा में शामिल नहीं किया जाएगा।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 07:10 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 07:10 PM (IST)
Gujarat Assembly By Election 2020: अब कांग्रेस से किसी भी नेता को भाजपा में शामिल नहीं करेंगेः सीआर पाटिल
सीआर पाटिल ने कहा कि अब कांग्रेस से किसी भी नेता को भाजपा में शामिल नहीं किया जाएगा।

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Gujarat Assembly By Election 2020: गुजरात भाजपा के अध्‍यक्ष सीआर पाटिल ने रविवार को कहा कि अब कांग्रेस से किसी भी नेता को भाजपा में शामिल नहीं किया जाएगा। नेता विपक्ष परेश धनाणी पर उन्‍होंने कहा कि धनाणी के पास ट्विटर के सिवा दूसरा कोई काम नहीं है। गुजरात विधानसभा की आठ सीटों पर हो रहे उपचुनाव की तैयारियों के लिए करजण विधानसभा पहुंचे भाजपा अध्‍यक्ष पाटिल ने विधानसभा चुनाव की रणनीतिक बैठक के बाद कहा कि कांग्रेस से अब किसी भी नेता को भाजपा में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार व भाजपा संगठन में कोई मतभेद नहीं हैं, राज्‍य में दोनों के बीच एक संतुलन है। विधानसभा में नेता विपक्ष परेश धनाणी ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों को गद्दार व जयचंद बताते हुए ट्विटर पर पोस्‍ट की है। इसमें धनाणी ने इन विधायकों से पूछा कि कितने करोड़ में बिके।

धनाणी ने मतदाताओं से अपील भी की है कि बिकाऊ नेताओं को दुबारा मत नहीं दें, उन्‍होंने मतदाताओं के साथ विश्‍वासघात किया है। इसी पोस्‍ट से भडके भाजपा अध्‍यक्ष ने नेता विपक्ष के बारे में कहा कि उनको ट्वीटर के अलावा ओर कोई धंधा भी नहीं है। हाल ही में राज्‍यसभा के लिए चुने गए नरहरी अमीन ने कहा कि कांग्रेस में संगठन व अनुशासन नहीं है। कांग्रेस फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही है। पार्टी को चुनाव में उम्‍मीदवार तक नहीं मिल पाते हैं। गौरतलब है कि सांसद अमीन ने खुद टिकट बंटवारे से नाराज होकर वर्ष 2012 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। 

गौरतलब है कि गुजरात में आठ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची सामने आ गई है। चुनाव प्रचार की कमान प्रदेश स्तर के नेता ही संभाल रहे हैं। भाजपा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू भाई को इस सूची में शामिल ही नहीं किया गया, जबकि ठाकोर समाज के नेता अल्पेश ठाकोर सूची के सबसे आखिरी नंबर पर हैं।

chat bot
आपका साथी