कांग्रेस का सिक्का घिस चुका: वाघाणी

गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी ने कहा है कि कांग्रेस का सिक्का घिस चुका है, कांग्रेस को लोग भ्रष्टाचार व वायदाखिलाफी वाली पार्टी मानती है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 20 Nov 2016 04:14 AM (IST) Updated:Sun, 20 Nov 2016 04:23 AM (IST)
कांग्रेस का सिक्का घिस चुका: वाघाणी

अहमदाबाद। गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी ने कहा है कि कांग्रेस का सिक्का घिस चुका है, कांग्रेस को लोग भ्रष्टाचार व वायदाखिलाफी वाली पार्टी मानती है।
गुजरात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय श्रीकमलम गांधीनगर में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद जीतूभाई वाघाणी ने पत्रकारों को बताया कि भाजपा की लोकप्रियता से कांग्रेस में डर बैठ गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बडी पार्टी बन गई है तथा देश के 15 राज्यों में पार्टी का शासन है। कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया के केन्द्र सरकार विरोधी बयान पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि गुजरात में कांग्रेस 25 साल से बाहर है इसलिये सत्ता में आने के सपने देख रही है लेकिन कांग्रेस का सिक्का अब चलने वाला नहीं है।

पढ़ें:नोटबंदी से छोटे हीरा कारोबारी बेहाल, नहीं कर पा रहे है कारोबार

पढ़ें:गुजरात के इस गांव में नहीं पड़ा नोटबंदी का असर क्योंकि...

chat bot
आपका साथी