गुजरात में कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी घोषित, चुनाव से पहले नेताओं को संतुष्ट करने की कोशिश

Congress jumbo executive declared. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में ढाई सौ पदाधिकारियों वाली पार्टी की जंबो कार्यकारिणी को हरी झंडी दे दी है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 01:11 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 01:11 PM (IST)
गुजरात में कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी घोषित, चुनाव से पहले नेताओं को संतुष्ट करने की कोशिश
गुजरात में कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी घोषित, चुनाव से पहले नेताओं को संतुष्ट करने की कोशिश

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में ढाई सौ पदाधिकारियों वाली पार्टी की जंबो कार्यकारिणी को हरी झंडी दे दी है। इसके जरिये पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को संतुष्ट करने की कोशिश की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष अमित चावडा की नियुक्ति के बाद कई माह से नई कार्यकारिणी का इंतजार किया जा रहा था। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में 22 उपाध्यक्ष, 43 महासचिव व 169 सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसमें पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर, पूर्व विधायक डॉ. जीतू पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूभाई मांगूकिया, ब्रजेश मेरजा, लाखा भरवाड को उपाध्यक्ष, जबकि निशीथ व्यास, इकबाल शेख, गेनीबेन ठाकोर, विधायक गयासुद्दीन सहित 43 को महासचिव बनाया गया है।

169 सचिव, सात संयुक्त सचिव व 11 प्रवक्ता बनाए गए हैं। डॉ. मनीष दोषी को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व सांसद अहमद पटेल, पूर्व सीएम माधव सिंह सोलंकी, पूर्व मंत्री व पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया, सिद्वार्थ पटेल सहित 41 स्थायी आमंत्रित तथा 54 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी