भाजपा में जाने की अटकलों को किया खारिज, कांग्रेस में ही रहेंगे अल्पेश ठाकोर

अल्पेश ठाकोर के अनुसार वह स्वयं असमंजस में थे लेकिन कांग्रेस आलाकमान समर्थकों और ठाकोर सेना के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कांग्रेस छोड़ने की इच्छा को त्याग दिया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 06:48 PM (IST)
भाजपा में जाने की अटकलों को किया खारिज, कांग्रेस में ही रहेंगे अल्पेश ठाकोर
भाजपा में जाने की अटकलों को किया खारिज, कांग्रेस में ही रहेंगे अल्पेश ठाकोर

 राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात में कांग्रेस की आतंरिक खींचतान से नाराज चल रहे विधायक अल्पेश ठाकोर ने पार्टी नहीं छोड़ने का फैसला किया है। अल्पेश ने यह दावा भी किया कि उन्हें भी मंत्री पद का ऑफर मिला था।

पत्नी के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए अल्पेश ने कहा कि वह कभी भी राजनीति में नहीं आएंगी। वह खुद भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने जा रहे है। गौरतलब है कि अल्पेश और उनके समर्थक विधायक धवल सिंह झाला, चंदन सिंह ठाकोर के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें थीं।

नई दिल्ली में कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैठक के बाद राधनपुर के विधायक अल्पेश ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें सच नहीं हैं। अल्पेश के अनुसार शुक्रवार तक वह स्वयं भी असमंजस में थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान, अपने समर्थकों और ठाकोर सेना के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कांग्रेस छोड़ने की इच्छा को त्याग दिया।

अल्पेश का दावा है कि उन्हें छह महीने पहले ही मंत्री बनने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने जनता के अधिकारों के लिए लड़ने का फैसला किया। अल्पेश ने कहा कि मंत्री बनना सबको अच्छा लगता है, लेकिन वे अभी इसके लिए तैयार नहीं है।

chat bot
आपका साथी