अहमदाबाद मनपा आयुक्त ने भाजपा के नगर पार्षद को स्टूपिट व रास्कल कहा, मचा हंगामा

अहमदाबाद महानगर पालिका में शासक पार्टी भाजपा और प्रशासनिक वर्ग के बीच स्टूपिड व रास्कल शब्द को लेकर संघर्ष की शुरुआत हुई है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 10:34 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 10:34 AM (IST)
अहमदाबाद मनपा आयुक्त ने भाजपा के नगर पार्षद को स्टूपिट व रास्कल कहा, मचा हंगामा
अहमदाबाद मनपा आयुक्त ने भाजपा के नगर पार्षद को स्टूपिट व रास्कल कहा, मचा हंगामा

अहमदाबाद, जेएनएन। अहमदाबाद महानगर पालिका में शासक पार्टी भाजपा और प्रशासनिक वर्ग के बीच स्टूपिड व रास्कल शब्द को लेकर संघर्ष की शुरुआत हुई है। भाजपा के नगरपार्षद ने आरोप लगाया है कि बैठक में मनपा आयुक्त विजय नेहरा ने उसे ‘स्टूपिट-रास्कल’ कहा, जबकि इस बैठक में उपस्थित कई मनपा उपायुक्तों ने इस आरोप को सिरे से ही खारिज कर दिया।

विवाद शुरु होते ही मनपा आयुक्त बैठक छोड़कर चले गये। इस घटना के बाद मनपा की अन्य तीन कमेटियों की बैठक भी स्थगित कर दी गयी। मनपा आयुक्त की इस बैठक में नये पश्चिम जोन की सड़को की मरम्मत एवं नई सड़कों के निर्माण पर विचार-विमर्ष चल रहा था।

नये पश्चिम जोन कार्यालय में मनपा आयुक्त की उपस्थिति में सोमवार शाम को कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में थलतेज, गोता, बोडकदेव, घाटलोड़िया, चांदलोडिया, सरखेज, मक्तमपुरा, जोधपुर और वेजलपुर वार्ड के नगर पार्षदों के साथ स्थायी समिति के चेयरमेन अमूल भट्ट, शासक पार्टी के नेता अमित शाह, डिप्टी महापौर, सचेतक, मनपा उपायुक्त एम.एन.गढ़वी, गुणवंत सोलंकी, उत्तर तथा दक्षिण एवं पश्चिम जोन के अधिकारी, इंजीनियर उपस्थित थे।

बैठक शुरु होते ही प्रशासन ने सड़कों के बारे में हुए कार्यों का प्रजेंटशन शुरु किया। इसमें दीपावली के बाद सड़कों के पेच वर्क की जानकारी दी गयी। इस दौरान शासक पार्टी के नेता अमित शाह ने नयी बनी सड़को की जानकारी मांगी। हालाकि मनपा आयुक्त विजय नेहरा ने कहा कि पहले सभी वार्डों के नारगपार्षदों के विचार जान लें, उसके बाद अगला काम शुरु करें। इस पर वार्ड के नगर पार्षदों को सुनने की शुरुआत हुई।

महिला नगरपार्षद ने कहा कि उसके इस वार्ड में प्राथमिकता के तौर पर चार सड़कों का निर्माण किया गया है। इसी वार्ड के रश्मिन शाह ने कहा कि उन्होंने दो वर्ष से 25 रोड़ के निर्माण का कार्य सौंपा परन्तु हुआ नहीं। मनपा आयुक्त ने इस पर कहा अभी तक रोड़ का टेंडर ही नहीं आया है। इस पर वेजलपुर के भाजपा के नगरपार्षद दिलीप बागरिया ने आक्रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सीनियर नगर पार्षद पर दबाव न डाला जाये। इस पर मनपा आयुक्त विजय नेहरा और दिलीप बागरिया के बीच नोक-झोंक हुई। जैसा कि आरोप है इसी पर मनपा आयुक्त ने स्टूपिड रास्कल शब्द का इस्तमाल किया।

इस बारे में शासक पार्टी भाजपा के नेता अमित शाह ने स्पष्ट किया कि बागरिया के सामने देखते हुए मनपा आयुक्त ने स्टूपिट शब्द का इस्तमाल किया। वहीं इस विवाद के कारण अन्य तीन कमेटियों की बैठक स्थगित कर दी गयी। 

chat bot
आपका साथी