आचार्य देवव्रत बने गुजरात के नए राज्यपाल, ओपी कोहली की जगह लेंगे

Governor. आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नया नियुक्त किया गया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 02:01 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 02:01 PM (IST)
आचार्य देवव्रत बने गुजरात के नए राज्यपाल, ओपी कोहली की जगह लेंगे
आचार्य देवव्रत बने गुजरात के नए राज्यपाल, ओपी कोहली की जगह लेंगे

नई दिल्ली, जेएनएन। भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वहां के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात भेजा गया है। नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में कलराज मंत्री रह चुके उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता कलराज को राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा लंबे समय चल रही थी। हिमाचल प्रदेश में कलराज को आचार्य देवव्रत की जगह नियुक्त किया गया है और देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल बनाया गया है। गुजरात में वह ओपी कोहली की जगह लेंगे। कोहली सोमवार को इस पद से मुक्त हो रहे हैं।

नरेंद्र मोदी सरकार में कलराज को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया था। हालांकि, उन्होंने 75 वर्ष की उम्र पार करने पर 2017 में ही मंत्री पद छोड़ने का फैसला ले लिया था। उस समय संसद में वह उत्तर प्रदेश के देवरिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने प्रत्याशी नहीं बनने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा था कि वह पार्टी की जवाबदेही संभालना चाहेंगे।

 

गौरतलब है कि आचार्य देवव्रत हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनने से पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में प्रधानाचार्य थे।

कलराज मिश्र सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। 2014 के चुनाव में वे उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए व वह वर्तमान में सूक्ष्म व लघु उघोग ‍मंत्री भी हैं।

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी