गुजरात की महिला ने यूट्रस ट्रांसप्लांट के बाद बच्ची को दिया जन्म

यूट्रस ट्रांसप्लांट से बच्चे को जन्म देने वाली गुजरात के वडोदरा की रहने वाली मीनाक्षी देश की पहली महिला बन गई है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 19 Oct 2018 04:50 PM (IST) Updated:Fri, 19 Oct 2018 04:50 PM (IST)
गुजरात की महिला ने यूट्रस ट्रांसप्लांट के बाद बच्ची को दिया जन्म
गुजरात की महिला ने यूट्रस ट्रांसप्लांट के बाद बच्ची को दिया जन्म

नई दिल्ली, एएनआइ। गुजरात की एक महिला ने यूट्रस ट्रांसप्लांट के बाद एक बच्ची को जन्म दिया है। यूट्रस ट्रांसप्लांट से बच्चे को जन्म देने वाली गुजरात के वडोदरा की रहने वाली मीनाक्षी देश की पहली महिला बन गई है। मीनाक्षी की सर्जरी 18 मई, 2017 को सर्जरी हुई थी जिसके बाद मीनाक्षी की मां का यूट्रस उसके अंदर ट्रांसप्लांट किया गया है।

एशिया में पहली बार और दुनिया का यह 12वां ऐसा केस है, जब किसी महिला ने यूट्रस ट्रांसप्लांट के बाद बच्चे को जन्म दिया। पुणे के गैलेक्सी केयर हॉस्पिटल में मीनाक्षी का ट्रांसप्लांट हुआ जिसे सर्जन डॉ. शैलेश पंटाबेकर ने किया था। यूट्रस ट्रांसप्लांट के बाद उसमें एम्ब्रियो ट्रांसफर किया गया था और 32 हफ्ते के बाद उसकी डिलीवरी हुई। 18 अक्टूबर 2018 को मीनाक्षी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक, यूट्रस को बिना नसों के ट्रांसप्लांट किया जाता है, ऐसे में मरीज को लेबर पेन का एहसास नहीं होता। नॉर्मल प्रेग्नेंसी में 40 हफ्तों के बाद डिलिवरी होती है लेकिन यूट्रस ट्रांसप्लांट में 34 हफ्तों के बाद सी-सेक्शन करना होता है।

मीनाक्षी और उनके पति हितेश के मुताबिक इस पल का उन्हें बरसों से इंतजार था और वे बहुत खुश हैं। मीनाक्षी ने तीन गर्भपात के बाद मां बनने का सपना ही छोड़ दिया था, लेकिन मेडिकल के चमत्कार ने उनकी खोई हुई उम्मीद वापस कर दी।

chat bot
आपका साथी