Coronavirus: अहमदाबाद में 32 पुलिसकर्मी, 50 डॉक्टर-पैरामेडिकल टीम व 15 मनपा अधिकारी कोरोना संक्रमित

Coronavirus. अहमदाबाद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में हो रही वृद्धि के मद्देनजर प्रशासन ने यहां कर्फ्यू लगा दिया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Tue, 21 Apr 2020 04:07 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2020 04:07 PM (IST)
Coronavirus: अहमदाबाद में 32 पुलिसकर्मी, 50 डॉक्टर-पैरामेडिकल टीम व 15 मनपा अधिकारी कोरोना संक्रमित
Coronavirus: अहमदाबाद में 32 पुलिसकर्मी, 50 डॉक्टर-पैरामेडिकल टीम व 15 मनपा अधिकारी कोरोना संक्रमित

अहमदाबाद, जेएनएन। Coronavirus. गुजरात में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य सरकार के विविध प्रयासों के बावजूद भी कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती ही जा रही है। राज्य में कोरोना पॉजिटिव की तादाद जहां दो हजार के पार तक पहुंच गई है, वहीं अहमदाबाद में इनकी संख्या 1200 से भी अधिक हो चुकी है। अब इसका संक्रमण आम आदमियों के अतिरिक्त डॉक्टरों, पुलिस अफसरों और मनपा के अफसरों तथा कर्मचारियों में भी फैल गया है। अहमदाबाद के मनपा उपायुक्त सहित 15 से भी अधिक कर्मचारी एवं शहर के पुलिस थानों के पुलिस इंस्पेक्टर सहित 32 पुलिस कर्मचारी तथा कोरोना पॉजिटिव की चिकित्सा में जुटे 30 डॉक्टर सहित 50 से भी अधिक पैरामेडिकल कर्मचारी इसकी चपेट में आ चुके हैं।

अहमदाबाद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में हो रही वृद्धि के मद्देनजर प्रशासन ने यहां कर्फ्यू लगा दिया है। शहर में 1200 से भी अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, यह तादाद राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव की तुलना में 50 प्रतिशत से भी अधिक है। अब अहमदाबाद शहर में कोरोना पॉजिटिव की चिकित्सा में कार्यरत दो निजी डॉक्टर सहित एलजी अस्पातल के 30 डॉक्टर्स को राजपथ क्लब में क्वारंटाइन किया गया है। यहां कोरोना पॉजिटिव की इलाज के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर सहित कुल 14 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया है। वहीं, मणिनगर स्थित श्लोक हॉस्पिटल के डॉक्टर दंपती को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन्हें चिकित्सा के लिए एसवीपी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वहीं, कोरोना की बीमारी में जनता की सेवा में पहली पंक्ति में खड़े सुरक्षाकर्मियों को भी इसका संक्रमण लग गया है। अहमदाबाद शहर के खाड़िया एवं गायकवाड़ हवेली पुलिस थाने के पुलिस अफसरों एवं कर्मचारियों में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। खाड़िया पुलिस थाने के कांस्टेबल के बाद अब पुलिस इंस्पेक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस प्रकार अहमदाबाद शहर के कुल 32 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से इन्हें चिकित्सा के लिए अस्पतालों में भर्ती किया गया है। शहर के शाहपुर, दरियापुर, कालूपुर सहित पुलिस थानों के 290 अधिकारियों और कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। गत एक सप्ताह में अहमदाबाद शहर में कार्यरत 32 पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर भी शामिल है।

वहीं, अहमदाबाद महानगरपालिका में कार्यरत मनपा कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। अहमदाबाद के मनपा उपायुक्त को कोरोना पॉजिटिव आने से अस्पताल में भर्ती किया गया है। अहमदाबाद मनपा संचालित अस्पताल के पैरामेडिकल कर्मचारी भी कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव के शिकार हुए हैं। मनपा संचालित फायर ब्रिगेड के ड्राइवर, उसकी पत्नी और पुत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव आने वालों में डेटा एंट्री ऑपरेटर, डेटा मैनेजर, सेनेटरी सब इंस्पेक्टर तथा सहायक मनपा आयुक्त भी शामिल हैं। सहायक मनपा उपायुक्त दैवन भट्ट ने कर्तव्य पराणता का अनूठा उदाहरण पेश किया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव होते हुए भी वे मनपा संचालित एसवीपी अस्पताल में समरस हॉस्टल में काम करेंगे। उन्हें इसी हॉस्टल में रखा गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के कारण उन्हें कोरोना संक्रमितों के साथ काम करने में सहजता रहेगी। उनके इस उत्साह की मनपा आयुक्त विजय नेहरा ने सराहना की है। उन्हें इसी अस्पताल के इसी हॉस्टल में रखा गया है। वे अपनी इलाज के साथ ही अपनी फर्ज अदायगी में भी पीछे नहीं है।

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी