Gujarat: 12 साल की लड़की से दो चचेरे भाइयों सहित पांच ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Gujarat नवसारी के पुलिस उपाधीक्षक बीएस मोरी ने जिले में एक 12 वर्षीय लड़की से उसके तीन नाबालिग चचेरे भाइयों ने कथित रूप से पांच माह तक दुष्कर्म किया। पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2020 03:11 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 03:11 PM (IST)
Gujarat: 12 साल की लड़की से दो चचेरे भाइयों सहित पांच ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
गुजरात के नवासरी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में केस।

नवासरी, प्रेट्र। Gujarat: गुजरात के नवासरी में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवसारी के पुलिस उपाधीक्षक बीएस मोरी ने शुक्रवार को बताया कि नवसारी जिले में एक 12 वर्षीय लड़की से उसके तीन नाबालिग चचेरे भाइयों ने कथित रूप से पांच माह तक दुष्कर्म किया। पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है। जिले में एक अन्य घटना में एक 13 वर्षीय लड़की के साथ उसके चचेरे भाई के दोस्त ने गत तीन अक्टूबर को कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, आरोपति ने सोशल मीडिया पर पीड़िता की अश्लील तस्वीरें भी डाल दी हैं। पहली घटना में नाबालिग से उसके चचेरे भाई से उस वक्त दुष्कर्म किया था, जब वह घर पर अकेली थी।

बाद में उसने यह बात दो अन्य चचेरे भाइयों को बताई, जिन्होंने उसकी मां को इस मामले का खुलासा नहीं करने की धमकी देकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। सभी आरोपित 18 साल से कम उम्र के हैं। उन्होंने कहा कि पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता चार महीने की गर्भवती है। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। डीएसपी मोरी ने कहा कि आरोपित किशोर हैं। इस संबंध में पॉस्को के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

दूसरी घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति को एक 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने, उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गत तीन अक्टूबर को आरोपित लड़की को अपनी मोटरसाइकिल पर सुनसान जगह पर ले गया। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन से तस्वीरें खींच ली, जिसे उसने बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के रिश्तेदार को इन तस्वीरों के बारे में पता चला। इसके बाद रिश्तेदार ने पीड़ितों से पूछताछ की मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी