फीफा विश्व कप 2018: राजनीतिक संदेश देने से शेरडन शाकिरी का इन्कार

शाकिरी और उनके साथी ग्रानिट जाका ने मैच में गोल करने के बाद जश्न के दौरान अल्बेनिया ईगल जैसी मुद्रा बनाई थी।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 09:55 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 09:55 PM (IST)
फीफा विश्व कप 2018: राजनीतिक संदेश देने से शेरडन शाकिरी का इन्कार
फीफा विश्व कप 2018: राजनीतिक संदेश देने से शेरडन शाकिरी का इन्कार

कैलिनिनग्रैड, रायटर। स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी शेरडन शाकिरी ने शुक्रवार देर रात खेले गए फीफा विश्व कप के ग्रुप-ई के मुकाबले में सर्बिया के खिलाफ जश्न के दौरान किसी भी तरह के राजनीतिक संदेश की बात को नकारा है। शाकिरी और उनके साथी ग्रानिट जाका ने मैच में गोल करने के बाद जश्न के दौरान अल्बेनिया ईगल जैसी मुद्रा बनाई थी। इन दोनों खिलाडिय़ों की जड़े अल्बेनिया से जुड़ी हुई हैं। दोनों ने अपनी हथेलियाों को बंद कर अपने सीने पर लगाया था। इसी तरह का ईगल अल्बेनिया के झंडे में है। जाका का जन्म स्विट्जरलैंड में हुआ है, लेकिन उनके माता-पिता अल्बेनिया के हैं। वहीं शाकिरी का जन्म कोसोवो में हुआ है जिसे सर्बिया अपना हिस्सा मानता है। शाकिरी के माता-पिता भी अल्बेनिया के हैं। मैच के बाद शाकिरी ने संवाददाता सम्मेलन में हालांकि इस बात को नकार दिया। उन्होंने कहा कि मैं इसे ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहता। जब गोल करते हो तो आपकी भावनाएं हमेशा आपसे बेहतर निकलवाती हैं। मैंने इस मुद्रा में कोई विशेष नहीं किया है।

रूसी महिला के साथ खराब व्यवहार पर आलोचना

रियो डि जनेरियो, रायटर : संयुक्तराष्ट्र के महिला कार्यालय ने रूस की महिला के साथ हुए दुव्र्यवहार की एक वीडियो पर खेद जताया और इस घटना की आलोचना की है। इस वीडियो में फीफा विश्व कप के दौरान एक ब्राजीलियाई व्यक्ति को रूसी महिला के साथ दुव्र्यवहार करते देखा जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि विश्व कप के दौरान ब्राजीलियाई प्रशंसक का जानबूझ कर किसी महिला के साथ गलत व्यवहार अस्वीकार्य है। यह शर्मनाक है और इस कारण महिलाओं के मानवाधिकारों का उल्लंघन है। ब्राजीलियाई पुरुषों द्वारा सोशल नेटवर्क पर साझा किए गए एक वीडियो में ब्राजीलियाई पुरुषों को रूस की एक महिला पत्रकार को उसके काम के दौरान परेशान करते और उससे दुव्र्यवहार करते देखा जा रहा है। इस वीडियो पर ब्राजील के साथ-साथ अन्य देशों में आलोचना जताई गई। उन पुरुषों की पहचान हो चुकी है। हालांकि, उनके खिलाफ कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की गई है।

ओटामेंडी, मेर्काडो, बिगलिया अभ्यास से रहे दूर

मास्को, एएफपी : अर्जेटीना के डिफेंडर निकोलास ओटामेंडी, गेब्रिएल मेर्काडो और मिडफील्डर लुकास बिगलिया चोट के चलते शनिवार को टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले सके। ओटामेंडी और मेर्काडो गुरुवार को क्रोएशिया के खिलाफ मैच में अपना टखना चोटिल करा बैठे थे। अर्जेटीना को इस मैच में क्रोएशिया के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। अर्जेटीना की मेडिकल स्टाफ टीम का कहना है कि बिगलिया को घुटने में शिकायत है इसलिए वो शुक्रवार अभ्यास सत्र से नदारद रहे। इन तीन खिलाडिय़ों ने जिम में पसीना बहाया किया। आइसलैंड से 1-1 का ड्रॉ और क्रोएशिया से 0-3 से हारने के बाद अर्जेटीना ग्रुप-डी में एक अंक के साथ सबसे नीचे हैं। अंतिम-16 में पहुंचने के लिए उसे अपना अगला मैच हर हाल में जीतना है। अर्जेटीना को अगला मुकाबला नाइजीरिया के खिलाफ खेलना है। 

chat bot
आपका साथी