UEFA Nations League नेशंस लीग में पुर्तगाल ने फ्रांस के साथ खेला ड्रॉ

पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास पहले हाफ के इंजुरी टाइम में गोल करने का मौका था लेकिन गोलकीपर ह्यूगो लोरिस ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। फ्रांस के कायलियन एमबापे प्रभाव छोड़ने में असफल रहे और खेल के आखिरी क्षणों में उनकी जगह स्थानापन्न खिलाड़ी को उतारा गया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 07:37 AM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 07:37 AM (IST)
UEFA Nations League नेशंस लीग में पुर्तगाल ने फ्रांस के साथ खेला ड्रॉ
प्रैक्टिस के दौरन पुर्तगाल के गोलकीपर (फोटो साभार फेसबुक पेज )

मिलान, एपी। पुर्तगाल ने यूएफा नेशंस लीग में फ्रांस के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला जिसके बाद दोनों टीमों का चला आ रहा अजेय अभियान भी थम गया जबकि विश्व नंबर एक टीम बेल्जियम की इंग्लैंड के हाथों 1-2 से हार के साथ उसका 13 मैचों से चला आ रहा अजेय अभियान भी रुक गया।

रविवार को स्टेडे डि फ्रांस में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में से एक पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास पहले हाफ के इंजुरी टाइम में गोल करने का मौका था, लेकिन गोलकीपर ह्यूगो लोरिस ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। फ्रांस के कायलियन एमबापे प्रभाव छोड़ने में असफल रहे और खेल के आखिरी क्षणों में उनकी जगह स्थानापन्न खिलाड़ी को उतारा गया। पुर्तगाल लीग-ए के गुप-तीन में शीर्ष पर है।

फ्रांस के भी उसके समान सात अंक हैं, लेकिन गोल अंतर के कारण वह दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर क्रोएिशया है जिसने स्वीडन को 2-1 से हराया। इस बीच, इंग्लैंड ने लीग-ए के ग्रुप-दो में पिछड़ने के बाद वापसी करके बेल्जियम को 2-1 से हराया। रोमेलू लुकाकू ने 16वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल करके बेल्जियम को शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन मार्कस रशफोर्ड ने 39वें मिनट में पेनाल्टी पर ही गोल दागकर कर इंग्लैंड की मैच में वापसी करा दी। मैसन माउंट ने 65वें मिनट में गोल कर इंग्लैंड को मैच में 2-1 से आगे किया।

इसके बाद दोनोंे टीमें कोई गोल नहीं कर पाई और इंग्लैंड ने इसी स्कोर से मैच को जीत लिया। यह शीर्ष रैंकिंग की टीम के खिलाफ पिछले नौ वर्षो में इंग्लैंड की पहली जीत है। इंग्लैंड अब ग्रुप-दो में शीर्ष पर पहुंच गया है। उसका बेल्जियम से एक अंक अधिक है। डेनमार्क ने आइसलैंड को 3-0 से हराया और वह तीसरे स्थान पर है।

लीग-ए के ग्रुप-एक में पोलैंड ने इटली को जबकि बोस्निया हर्जेगोविना ने नीदरलैंड्स को गोलरहित ड्रॉ पर रोका। इटली अब भी नीदरलैंड्स और पोलैंड से एक अंक आगे शीर्ष पर है। लीग-बी के ग्रुप-एक में एर्लिग हालैंड की हैट्रिक की मदद से नार्वे ने रोमानिया को 4-0 से करारी शिकस्त दी।

chat bot
आपका साथी