लेबनान के हटने के बाद नेपाल से मैत्री फुटबॉल मैच खेलेगा भारत
एएनएफए ने कहा कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने हमसे भारत से अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलने के लिए कहा था।
नई दिल्ली, पीटीआइ। लेबनान के हटने के बाद भारतीय फुटबॉल टीम छह जून को मुंबई में नेपाल से अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी।
सात जून को मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कांपलेक्स में लेबनान और भारत का मुकाबला होना था, लेकिन पश्चिम एशियाई देश ने अपने खिलाड़ियों को वीजा मिलने में परेशानी के कारण इस मुकाबले से पीछे हटने का फैसला किया।
नेपाल इस टीम की जगह भरने के लिए तैयार हो गया है और यह मैच इसी मैदान पर खेला जाएगा। अखिल नेपाल फुटबॉल संघ (एएनएफए) ने आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी।
एएनएफए ने कहा कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने हमसे भारत से अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलने के लिए कहा था।