65वीं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता: हरियाणा ने तेलंगाना को नौ गोल से हराया

65वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के अंडर-14 ग‌र्ल्स फुटबॉल में दूसरे दिन के मुकाबले रोचक रहे।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 08:14 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 08:14 PM (IST)
65वीं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता: हरियाणा ने तेलंगाना को नौ गोल से हराया
65वीं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता: हरियाणा ने तेलंगाना को नौ गोल से हराया

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के अंडर-14 ग‌र्ल्स फुटबॉल में दूसरे दिन के मुकाबले रोचक रहे। ये मुकाबले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कन्या गुरुकुल बचगांव गामड़ी, यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल व गुरुकुल कुरुक्षेत्र के फुटबॉल मैदानों में खेले गए। मेजबान हरियाणा की टीम ने बुधवार को उद्घाटन मैच में आइपीएससी को एकतरफा मैच में 8-0 से हराकर अपना विजय अभियान शुरू किया। हरियाणा ने तेलंगाना को 9-0 से हराया। एकतरफा मुकाबले में तेलंगाना की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।

बुधवार को मुकाबलों का प्रारंभ गुजरात व महाराष्ट्र के मैच से हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर रही और कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई और मैच शून्य-शून्य के स्कोर से ड्रॉ हो गया। दूसरे मुकाबले में मणिपुर ने तमिलनाडु को 3-0 से हराया।

जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत मलिक व चंद्रभान शर्मा व श्रीपाल बंसल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खिलाडि़यों का उत्साह बढ़ाया। डीईओ अरुण आश्री ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह 18 जनवरी को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को खेल राजयमंत्री व पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संदीप ¨सह खिलाडि़यों के बीच रहेंगे।

ये रहे परिणाम

एईओ चंद्रभान ने बताया कि हरियाणा ने 9-0 से तेलंगाना को हराया। झारखंड व आइबीएसओ का मैच भी एकतरफा रहा। झारखंड ने इस मुकाबले में 11 गोल दागे, जबकि आइबीएसओ की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम व विद्या भारती की टीम का मुकाबला एकतरफा रहा। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने विद्या भारती को 7-0 के अंतर से हराया। एक अन्य मुकाबले में आंध्र प्रदेश की टीम को पश्चिम बंगाल की टीम ने 2-0 से पराजित किया। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम ने कर्नाटक को 17 गोल से हराया। कर्नाटक की टीम कोई गोल नहीं कर पाई।

छत्तीसगढ़ ने आइबीएसओ को 8-0 तथा कर्नाटक की टीम ने विद्या भारती की टीम को 3-1 से पराजित किया एक अन्य रोचक मुकाबले में सीबीएसई ने छत्तीसगढ़ को 11-0 से मात दी तो झारखंड में चंडीगढ़ को 4-0 से पराजित किया छत्तीसगढ़ में चंडीगढ़ के बीच मुकाबला बिरहा और पूरे मुकाबले में दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पाई। सीबीएसई की टीम को आइबीएसओ ने 7-1 से पराजित किया। मणिपुर ने तमिलनाडु को तीन गोल से पराजित किया। महाराष्ट्र की टीम ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम को 5-0 से शिकस्त दी।

chat bot
आपका साथी