शराब पीकर गाली-गलौज करने के आरोप में वेन रूनी गिरफ्तार

वेन रूनी को पिछले महीने शराब पीकर नशे में आम लोगों के बीच गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 01:56 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 01:56 PM (IST)
शराब पीकर गाली-गलौज करने के आरोप में वेन रूनी गिरफ्तार
शराब पीकर गाली-गलौज करने के आरोप में वेन रूनी गिरफ्तार
वाशिंगटन, एएफपी। इंग्लैंड और और मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व फुटबॉलर वेन रूनी को पिछले महीने शराब पीकर नशे में आम लोगों के बीच गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

रिपोर्टो के मुताबिक उन्होंने इसके लिए 25 डॉलर (1740 रुपये) का जुर्माना भी चुकाया था। वाशिंगटन के कुछ मीडिया ग्रुपों के मुताबिक रूनी को वर्जीनिया के लौडॉन काउंटी में 16 दिसंबर को नशे में गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उन्हें जुर्माना और अदालती खर्चो के भुगतान करने के बाद रिहा कर दिया गया।

उधर, रूनी के मौजूदा क्लब डीसी युनाइटेड ने इस मसले को आंतरिक रूप से निपटारा करने की बात कही है। इससे पहले रूनी को इंग्लैंड में भी नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में सितंबर 2017 में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन पर दो साल तक गाड़ी नहीं चलाने की सजा दी गई थी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी