Fact Check Story: CM भगवंत मान का पुराना वीडियो गलत दावे के साथ हुआ वायरल

Fact Check Story विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो में भगवंत मान के साथ उनकी सुरक्षा लगभग न के बराबर है जबकि मुख्यमंत्री होने के कारण हर समय सिक्योरिटी उनके साथ रहती है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Tue, 28 Jun 2022 03:26 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 03:26 PM (IST)
Fact Check Story:  CM भगवंत मान का पुराना वीडियो गलत दावे के साथ हुआ वायरल
CM भगवंत मान का पुराना वीडियो गलत दावे के साथ हुआ वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान का 21 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हाल का ही है। वीडियो में कुछ लोगों को भगवंत मान का विरोध करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें भगवंत मान को भांगड़ा करते हुए देखा जा सकता है। दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि 2019 का है, जब भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं थे।

विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। गौरतलब है कि वीडियो में भगवंत मान के साथ उनकी सुरक्षा लगभग न के बराबर है, जबकि मुख्यमंत्री होने के कारण हर समय सिक्योरिटी उनके साथ रहती है। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी कई यूजर्स द्वारा इस वीडियो को पुराना बताया गया है।

यहाँ से हमने जाँच को आगे बढ़ाते हुए कीवर्ड सर्च के जरिये जानकारी ढूंढ़नी शुरू की। हमें यह वीडियो कई पुराने फेसबुक पोस्टों पर अपलोड मिला। “लाखा दुलेट” नाम के एक फेसबुक यूजर ने 17 मई, 2019 को वायरल वीडियो शेयर करते हुए भगवंत मान पर तंज कसा था। वीडियो को यहाँ देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने पंजाबी जागरण के संगरूर जिला प्रभारी बलजीत सिंह टिब्बा से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो पुराना है। वायरल हो रहा यह वीडियो मई 2019 का है। भगवंत मान के सीएम बनने के बाद का नहीं।

इस पड़ताल को विस्तार से यहां पढ़ें।

chat bot
आपका साथी